कोरोना का कहर: मुंबई के रेस्टोरेंट में लोगों पर लगा 19 हज़ार रुपए का जुर्माना
कोरोना का कहर: मुंबई के रेस्टोरेंट में लोगों पर लगा 19 हज़ार रुपए का जुर्माना
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते चले जा रहे हैं। यहाँ नए केस बढ़ने के बाद मुंबई, नागपुर और पुणे में अतिरिक्त एहतियात और सख्ती हो चली है। खबरों के अनुसार मुंबई के एक रेस्टोरेंट में कोरोना नियमों के उल्लंघन के चलते 245 लोगों पर करीब 19 हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया जा चुका है। इसी के साथ पालघर में स्थिति बिगड़ने के बाद स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल और प्राइवेट स्कूल को भी बंद रखने का आदेश दिया जा चुका है। खबरों के अनुसार पालघर के एक हॉस्टल में 30 स्टूडेंट के संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन सख्त हो चुका है।

जी दरअसल बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के आरोप में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास स्थित एक रेस्टोरेंट कम बार को भी सील कर डाला है। यहाँ मौजूद 245 लोगों पर मास्क न पहनने के लिए 19 हज़ार 400 रुपए का जुर्माना लगाया जा चुका है। BMC का कहना है जब टीम जांच के लिए पहुंची तो न तो लोगों ने मास्क पहना था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जा रहा था। वैसे इस पूरे मामले में एक FIR भी दर्ज की जा चुकी है। खबरें हैं कि कई शिकायतें मिलने के बाद BMC ने साउथ मुंबई के पब, बार और रेस्टोरेंट पर सख्ती करना शुरू किया है।

वैसे पालघर के बारे में बात करें तो यहाँ कलेक्टर मानिक गुरसल के आदेश के बाद जिले के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल और प्राइवेट स्कूल-संस्थानों को अगले आदेश तक के लिए बंद किये जा चुके हैं। आपको हम यह भी बता दें कि पालघर जिला के नंडोरे आदिवासी आश्रम स्कूल में तीस छात्रों और एक शिक्षक को कोरोनो संक्रमित पाया गया था और इसके बाद हॉस्टल को सील कर दिया गया था और सभी को क्वारंटीन में भेज दिया गया था।

डॉ रणदीप गुलेरिया बोले- टीकाकरण की रफ़्तार बढ़ाने की जरुरत, वरना नहीं रुकेगा कोरोना

इबोला हमला: अफ्रीका के गिनी और कांगो में इबोला से 30 लोग हुए संक्रमित

मणिपाल इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी कैंपस को कंटेनमेंट जोन किया गया घोषित, 59 संक्रमित केस आए सामने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -