प्याज के गिरते दामों के बीच किसानों के लिए आई ये अच्छी खबर
प्याज के गिरते दामों के बीच किसानों के लिए आई ये अच्छी खबर
Share:

मुंबई: देशभर में प्याज के दामों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। स्थिति ये हैं कि किसानों से 5 रुपये किलो में भी कारोबारी प्याज खरीदने को तैयार नहीं हैं। बीच-बीच में किसानों द्वारा विरोध स्वरूप अपनी उपज फेंकने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार प्याज की खेती करने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। शिंदे सरकार ने प्रदेश में संकटग्रस्त प्याज किसानों को राहत देने के लिए प्रति क्विंटल पर 300 रुपये की रकम देने का निर्णय लिया है। 

महाराष्ट्र सबसे अधिक प्याज उत्पादन करने वाला प्रदेश हैं। हालांकि, इस बार दूसरे प्रदेशों में भी प्याज की अच्छी फसल हुई है। जिसके कारण आपूर्ति की तुलना में मांग कम हुआ तथा प्याज की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त इस वर्ष प्याज के निर्यात में भी कमी आई है। फिलहाल महाराष्ट्र में प्याज 2 से 3 रुपये किलो में बिक रही है। उत्पादक किसानों को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक समिति नियुक्त की गई थी। इस समिति ने सरकार से किसानों को प्रति क्विंटल 200 से 300 रुपये किलो देने की सिरफारिश की थी। 

महाराष्ट्र में प्याज की कीमत 4 वर्षों के निचले स्तर पर हैं। बीते 3 वर्षों से प्याज औसतन 2,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रही है। इस वर्ष के आरम्भ में लासलगांव बाजार में 11 लाख 62 हजार क्विंटल लाल प्याज की आवक हुई थी। उस वक़्त प्याज का औसत भाव 1392 रुपये प्रति क्विंटल था। फरवरी महीने में प्याज की कीमतों में लगभग 800 रुपये की गिरावट आई थी। मार्च भी हालात सुधरे नहीं हैं। विश्लेषकों का कहना है कि थोक बाजार में प्याज की भरपूर आवक के बाद भी मांग में कमी की वजह से दामों में भारी गिरावट आई है। उनका मानना है कि निर्यात में आई भारी गिरावट भी इसके लिए जिम्मेदार है।

भीषण गर्मी के बीच होगी बारिश, जानिए दिल्ली से कर्नाटक तक कैसा रहेगा मौसम

हथियार खरीदने के मामले में पूरी दुनिया से आगे भारत, युद्ध के बावजूद यूक्रेन तीसरे स्थान पर

काफी समय बाद आए विराट के टेस्ट शतक पर क्या बोले कोच राहुल द्रविड़ ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -