सरकार ने जारी किया
सरकार ने जारी किया "श्री महाकाल लोक" का लोगो
Share:

उज्जैन/ब्यूरो। महाकाल मंदिर परिसर में बने महाकाल लोक का उद्धघाटन पीएम मोदी द्वारा 11 अक्टूबर को किया जायेगा जिसकी तय्यरिया जोरों पर की जा रही है। वही आज सरकार ने महाकाल लोक का आधिकारिक लोगों भी जारी कर दिया है। जिसके बाद अब इस लोगो को सभी सोशल मीडिया अकॉउंट पर शेयर कर दिया है।  वही लोगो से अपील की है की इसी अपनी सोशल मीडिया डीपी पर लगाए। 

आपको बता दे की प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बनारस के कॉरिडोर की तर्ज पर उज्जैन में भी इसी तरह का विकास करने के बारे में संकल्प लिया और यह संकल्प अब पूर्ण हो चुका है। महाकाल लोक श्री महाकाल महाराज विकास योजना के प्रथम चरण के अन्तर्गत निर्मित हुआ है। वर्ष 2023 तक इस प्रोजेक्ट के द्वितीय चरण के कार्य भी पूर्ण हो जाने की पूरी-पूरी संभावना है। आगामी 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री द्वारा महाकाल लोक आम श्रद्धालुओं के लिये खोल दिया जायेगा।

महाकाल लोक की अनुमानित लागत 800 करोड़ रुपये है। महाकाल लोक पहुंचने के लिये चार भुजाओं वाले महाकाल ओवर ब्रिज से होकर त्रिवेणी संग्रहालय जाना होता है। संग्रहालय के ठीक सामने लगभग 450 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्किंग शेड के ऊपर सोलर पैनल लगाये गये हैं।

स्कूल यूनिफॉर्म पहन रियलिटी शो में पहुंची ऑटो ड्राइवर की बेटी, फिर किया कुछ ऐसा देखकर रह गया हर कोई दंग

'भारत जोड़ो यात्रा' में उतरीं सोनिया गांधी, देखते ही देखते वायरल हो गई तस्वीरें

हादसे का शिकार हुए मूर्ति विसर्जित कर लौट रहे भक्त, हुई दर्दनाक मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -