प्रति एकड़ सिंचाई पर किसानों को मिलेंगे 350 रूपए
प्रति एकड़ सिंचाई पर किसानों को मिलेंगे 350 रूपए
Share:

पटना। राज्य कैबिनेट की बैठक में किसानों को दी जाने वाली डीज़ल सब्सिडी को लेकर, महत्वपूर्ण निर्णय हुआ है। इस निर्णय के तहत प्रति लीटर 5 रूपए की बढ़ोतरी की गई है। जिसमें किसानों को प्रति एकड़ सिंचाई हेतु 300 रूपए के स्थान पर 350 रूपए मिल सकेंगे। इस मामले में कैबिनेट विभाग के प्रधान सचिव, ब्रजेश मेहरोत्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि, किसानों को रबी के मौसम में 10 लीटर डीजल की खपत पर सब्सिडी उपलब्ध होती है।

मगर 5 रूपए की बढ़ोतरी होने से किसानों को 35 रूपए की सब्सिडी मिलेगी। किसानों के लिए, इसे लाभकारी बताया जा रहा है। इस हेतु सरकार लगभग 175 करोड़ रूपए जारी कर रही है। इस निर्णय से अनियमित मानसून व सूखे के हालात में किसानों को सहायता मिल सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, विकास आयुक्त 5 करोड़ रुपए तक के निवेश के प्रस्तावों को स्वीकृति देंगे। 5.15 करोड़ रुपए तक के प्रस्तावों को उद्योग मंत्री मंजूरी देंगे।

15 करोड़ से अधिक और 30 करोड़ रुपए तक के प्रस्तावों को उद्योग मंत्री और वित्त मंत्री मिलकर मंजूरी देंगे वहीं 30 करोड़ रुपए से अधिक के प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। जानकारी सामने आई है कि वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण यातायात नियंत्रण हेतु राज्य के नौ शहरों में यातायात थाना खोला जाएगा।

इसके लिए 1485 पदों को मंजूरी दे गई है। कैबिनेट में थानों का विस्तार करने को लेकर भी चर्चा की गई। बताया गया कि राज्य के कुछ जिलों में थाने बढ़ाने की आवश्यकता है। ऐसे में निर्णय लिया गया कि मुजफ्फरपुर,बिहारशरीफ,पूर्णिया,दरभंगा,आरा,मुंगेर,कटिहार,छपरा और बेगूसराय में यातायात थाना खोला जाएगा।

किसानों के लिए आयोजित सम्मेलन में किसानों से मारपीट

विद्युत कर्मचारियों की ग्रामीणों ने की पिटाई

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री की सलाह

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -