इस राज्य में बनेगा किसानों के लिए कृषि मॉल
इस राज्य में बनेगा किसानों के लिए कृषि मॉल
Share:

जम्मूः जम्मू कश्मीर हालिया समय में राजनीतिक उथल-पुथल के कारण चर्चा में रहा है। राज्य में उभरे सियासी संकट के कारण सब कुछ ठप पड़ा है। इस बीच सरकार ने जम्मू में 70 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सुविधाओं वाला कृषि मॉल का निर्माण करने का फैसला लिया है। इस संबंध में विवार को अधिकारियों ने जानकारी दी है। इस मॉल के जरिये किसानों को एक छत के नीचे विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के बिश्नाह में प्रस्तावित मॉल बुनियादी ढांचा विकास परियोजना का हिस्सा है और इसी प्रकार की परियोजना को कयमीर संभाग के लिए भी मंजूरी दी गयी है। कृषि मॉल में शीत गृह भंडारण (कोल्ड स्टोरेज) की सुविधा, ट्रैक्टर, ट्रिलर, स्प्रे उपकरण, उर्वरक, कीटनाशक और जैविक उर्वरक उपलब्ध होंगे। इसके अलावा किसानों को वहां मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, फसल कटाई के उपकरण तथा कृषि के अन्य उपकरण उपलब्ध होंगे। किसान इन उपकरणों को खरीद सकते हैं या फिर उसे किराये पर ले सकते हैं। बता दें कि राज्य में पांबंदियों के कारण कश्मीर से सेबों का निर्यात नहीं हो पा रहा है। धमकी मिलने के कारण किसान मंडी नहीं जा पा रहे हैं। हाल ही में रज्यपाल ने सेब का न्युन्तम समर्थन मूल्य तय किया था। 

देश में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाएगी सरकार

रूपे डेबिट कार्ड से शॉपिंग करना हुआ सस्ता, जानें कारण

कर्ज के बोझ तले दबे अनिल अंबानी, जल्द दिवालिया हो सकती है एक और कंपनी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -