किसानों को भारत सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, इन फसलों पर 800 रुपए तक बढ़ा दी MSP, देखें पूरी लिस्ट
किसानों को भारत सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, इन फसलों पर 800 रुपए तक बढ़ा दी MSP, देखें पूरी लिस्ट
Share:

नई दिल्ली: मानसून की दस्तक से पहले भारत सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, मोदी कैबिनेट की मीटिंग में खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में इजाफा करने का ऐलान कर दिया गया है। ये वृद्धि वित्त वर्ष 2023-24 की खरीफ की फसलों के लिए की गई है। मोदी कैबिनेट के फैसले के अनुसार, तुअर दाल की MSP में 400 रुपये प्रति क्विटल का इजाफा किया गया है, जबकि धान, मक्के और मूंगफली की भी MSP बढ़ाई गई है। इससे देश में बड़े पैमाने पर लाखों किसानों को फायदा मिलेगा और नई फसल के लिए अच्छी कीमतें भी मिलेंगी।

केंद्र सरकार ने खेती की बढ़ती हुई लागत के मद्देनज़र किसानों की हित में ये फैसला किया है। इसके साथ ही MSP पर दालों के खरीद के सरकार के आश्वासन के बाद किसान खरीफ रबी सीजन में अरहर, उड़द और मूंग दाल की अधिक इलाके में बुआई कर पाएंगे। मोदी कैबिनेट ने 2023-24 के लिए उड़द दाल की MSP को 350 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 6,950 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। वहीं, मक्के की MSP 128 रुपये, धान की MSP 143 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाई गई है। सरकार ने सर्वाधिक MSP मूंग की बढ़ाई है, जिसमे 803 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा किया गया है और अब मूंग पर MSP 8,558 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई है।

कैबिनेट हुए फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कृषि में हम समय-समय पर कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों के आधार पर MSP निर्धारित करते रहे हैं। इस साल खरीफ की फसलों के लिए MSP में किया गया इजाफा बीते कुछ वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है। मोदी सरकार के इन फैसलों से किसानों को अच्छा-खासा लाभ होने का अनुमान जताया गया है। इसमें सर्वाधिक लाभ बाजरा पर होगा, जो लगभग 82 प्रतिशत होने का अनुमान है। उसके बाद तुअर, सोयाबीन और उड़द में लाभ मिलेगा।

 

रिपोर्ट के अनुसार, बाजरा (82 फीसद) के बाद तुअर (58 फीसद), सोयाबीन (52 फीसद) और उड़द (51 फीसद) के मामले में किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर अपेक्षित मार्जिन सर्वाधिक होने की संभावना जताई गई है। शेष फसलों के लिए, किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर मार्जिन कम से कम 50 फीसद होने का अनुमान है। उड़द, तुअर सहित अन्य खरीफ फसलों की खेती कर रहे किसानों के लिए यह राहत देने वाली खबर है। इस फैसले के बारे में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि महंगाई कम होने के बाद भी किसानों के हित में सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है।

किसानों के समर्थन में साक्षी मलिक ने फैलाई 2019 की तस्वीर, किसी ने Fact Check नहीं किया तो, सोशल मीडिया यूज़र्स ने ही बताया सच

'हिन्दू लड़कों को मुस्लिम बनाओ, फ्री में दुबई घूमने जाओ..', इस लालच से चल रहा था बच्चों के धर्मांतरण का खेल, ऑनलाइन गेम बने जरिया

पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू और CJI डीवाई चंद्रचूड़ को ममता बनर्जी ने भेजा खास तोहफा, 12 वर्षों से जारी है परंपरा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -