पाक अधिकृत कश्मीर को वापस पाने के लिए प्रतिबद्ध भारत सरकार  - जीतेन्द्र सिंह
पाक अधिकृत कश्मीर को वापस पाने के लिए प्रतिबद्ध भारत सरकार - जीतेन्द्र सिंह
Share:

श्रीनगर: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक बयान में कहा है कि भारत सरकार, पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर (PoK) को वापस पाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और दोनों पड़ोसी देशों के बीच यही एकमात्र लंबित मसला है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आगे कहा कि, "कश्मीर मुद्दा जैसा कोई मसला नहीं है और जम्मू कश्मीर किसी अन्य राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के समान ही भारत का अभिन्न अंग है।" 

भारतीय राज्य जम्मू कश्मीर के इलाकों को पाकिस्तान द्वारा खाली किए जाने के लिए सभी दलों द्वारा आम सहमति से स्वीकार किए गए और 1994 में संसद में पारित किए गए एक प्रस्ताव का उल्लेख करते हुए मंत्री जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि इतने वर्ष बाद भी ये इलाके पड़ोसी देश के अवैध कब्जे में हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि PoK के लोग लंबे समय से लोकतंत्र से वंचित रहे हैं और सरकार का ऐसे लोगों से यह वादा है कि वह उन्हें जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण के साथ भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली का लाभार्थी बनाएगी।

केंद्रीय मंत्री जीतेन्द्र सिंह ने यह भी दावा किया कि सीमावर्ती इलाकों में बीते सात दशकों से लंबित पड़े बंकरों और पुलों का निर्माण कार्य केवल पिछले पांच-छह वर्षों में किया गया है।

रेपो दरों या ब्याज दरों को स्थिर रखना उम्मीद के अनुरूप है: विशेषज्ञ

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने धन उगाहने के लिए मांगी शेयरधारकों की सहमति

एसएंडपी डाओ जोंस इंडेक्स 2021 में लॉन्च करेगा क्रिप्टो-मुद्रा सूचकांक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -