सरकार दे रही 6 लाख रूपए जीतने का मौका, आज ही भरे ये फॉर्म
सरकार दे रही 6 लाख रूपए जीतने का मौका, आज ही भरे ये फॉर्म
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ना केवल यात्रियों के लिए सफर करने का एक माध्यम है बल्कि दिल्ली मेट्रो में बहुत सी संस्थाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। जी हाँ और अगर व्यक्ति प्रतियोगिता को जीतता है उसे कैश पुरुस्कार और सम्मान दिया जाता है। अभी इस बार भी सरकार की तरफ से एक ऐसी प्रतियोगिता लाई गई है, जिसका प्रचार दिल्ली मेट्रो द्वारा जोरों शोरों से किया जा रहा है। जी हाँ और इस प्रतियोगिता को जो जीतेगा उसे सरकार की तरफ से 6 लाख रु तक का नकद पुरुस्कार भी दिया जाएगा। वैसे अगर आप भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको इस प्रतियोगिता की डिटेल्स पता होनी चाहिए, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।


जी दरअसल सरकार की तरफ से जो प्रतियोगिता लाई गई है वो है रंगोली प्रतियोगिता। आपको बता दें कि 'देश के नाम एक रंगोली सजाओ' नामक इस प्रतियोगिता में आप नीचे दिए लिंक पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं- https://amritmahotsav।nic।in/rangoli-making-competition।htm#redirect

इस लिंक पर जाने के बाद आपको पार्टिसिपेट नाउ का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप फॉर्म भर सकते हैं। इस फॉर्म में आपको अपना मोबाइल नंबर, पूरा नाम, राज्य का नाम और जिला का नाम भरना होगा। फिर आपको अपनी फ़ोटो के साथ साथ रंगोली की फोटो जिसमें आप रंगोली के साथ हो अपलोड करनी होगी। ध्यान रहे दोनों फोटो की साइज अधिकतम 2 MB की हो। वहीं जब फोटो अपलोड हो जाए उसके बाद वेरिफिकेशन कोड डालें और डिक्लेरेशन बॉक्स पर टिक करें औरफोरम को सबमिट कर दें।

स्टेट और नेशनल लेवल पर होगी प्रतियोगिता- आपको यह भी बता दें कि स्टेट लेवल प्रतियोगिता चलेगी 20 से 28 जनवरी तक। वहीं नेशनल लेवल की प्रतियोगिता की तिथि है 5 फरवरी। दोनों प्रतियोगिताएं फिजिकल इवेंट में होंगी। इसमें विजेताओं को फोन करके इस बारे में सूचित किया जाएगा।

इनाम की जानकारी:
तीन लेवल के विजेता चुने जाएंगे-
• सबसे पहले जिला लेवल पर तीन विजेताओं का चयन होगा। जिन्हे क्रमश: 10,000 रु, 5 000 रु और 3 000 रु का पुरस्कार मिलेगा।

• राज्य स्तर पर तीन विजेताओं का चयन होगा जिन्हे क्रमशः 1 लाख रु, 75 हजार रु और 50 हजार रु का पुरस्कार मिलेगा।

• नेशनल लेवल में 5 विजेताओं का चयन होगा, जिन्हें क्रमश: 6 लाख रु, 5 लाख रु, 4 लाख रु, 3 लाख रु और 2 लाख रु का पुरस्कार मिलेगा।

वहीं अगर आपके मन में प्रतियोगिता को लेकर कोई सवाल है तो हेल्पडेस्क अधिकारियों को आप से सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच फोन कर सकते है। हेलपडेस्क नंबर हैं; +91-82797-68451 और +91-99-992-76781। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि है 14 जनवरी।

सरकार दे रही 10 लाख रुपए जीतने का मौका, करना होगा ये छोटा सा काम

तलाक-उल-सुन्नत के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची मुस्लिम महिला, कहा- ये बर्बर रिवाज़

मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड में निकली बंपर भर्तियां, 57000 तक मिलेगा वेतन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -