लॉकडाउन-2 में सेना के जवानों की छुट्टियां बढ़ीं, सरकार बोली- उन्हें खतरे में नहीं डाल सकते
लॉकडाउन-2 में सेना के जवानों की छुट्टियां बढ़ीं, सरकार बोली- उन्हें खतरे में नहीं डाल सकते
Share:

नई दिल्ली: देश में लॉकडाउन-2 का ऐलान हो चुका है। सरकार ने आम जनता के साथ-साथ सेना के जवानों की भी सुध ली है। देश के सबसे बड़े केंद्रीय सैनिक बल 'CRPF' के डीजी डॉ. एपी महेश्वरी का कहना है कि हम अपने जवानों को जोखिम में नहीं डाल सकते। वे जहां पर भी हैं, आगामी आदेशों तक वहीं पर रहें। अर्थात, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के वे अधिकारी और जवान जो लॉकडाउन 1.0 से पहले अवकाश पर गए थे, अब लॉकडाउन 2.0 में भी घर में ही रहेंगे। उन्हें अभी ड्यूटी ज्वाइन करने की आवश्यकता नहीं है।

CISF और अन्य अर्धसैनिक बलों ने भी ऐसे ही आदेश जारी कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के करीब 1.7 लाख से अधिक अधिकारी और जवान 21 दिनों के लॉकडाउन से पहले छुट्टी पर गए थे। जब वे वापस आने की तैयारी कर रहे थे तो कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन लागू हो गया था। इसलिए उनकी छुट्टियां 15 अप्रैल तक बढ़ा दी गई थीं।

CRPF डीजी डॉ. एपी महेश्वरी ने कहा कि हमने भी कोशिश की थी कि ज्यादा नहीं तो कुछ जवानों को ड्यूटी पर बुला लिया जाए। इसके लिए रेल मंत्रालय के साथ भी चर्चा हुई। हमें आसानी से ट्रेन मिल जाती, लेकिन उसके बाद भी कोरोना संक्रमण का भय सताता रहा। बाद में यही फैसला लिया कि छुट्टी पर गए जवानों को अभी घर पर ही रहने दिया जाए। यदि अब किसी तरह जवानों को बुला भी लेते हैं तो उन्हें आते ही क्वारंटाइन में भेजना होगा। उन्हें छुट्टी से वापस बुलाने का मतलब समस्त बल को जोखिम में डालना है, इसलिए अभी घर गए जवानों को वहीं रहने की हिदायत दी जा रही है।

कोरोना पर बोला संयुक्त राष्ट्र, कहा - अब केवल वैक्सीन ही पूरी दुनिया को...

लॉकडाउन में चौपट जो जाएगा AC-कूलर का कारोबार, कारोबारियों को होगा अरबों का नुकसान

कोरोना से सबसे ज्यादा पीड़ित है यह शहर, अब तक कुल 664 लोग हुए संक्रमित

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -