अब कलेघन की सूचना देने पर मिलेगा एक करोड़ का इनाम
अब कलेघन की सूचना देने पर मिलेगा एक करोड़ का इनाम
Share:

नईदिल्‍ली। कालेधन को लेकर अब सरकार कुछ महत्वपूर्ण और बड़ी घोषणा कर सकती है। इस मामले में यह जानकारी सामने आई है कि, कालेधन या अनुपातहीन संपत्ति को लेकर जाॅंच एजेंसीज़ को जानकारियाॅं देने वालों को लगभग 1 करोड़ रूपए का इनाम दिया जा सकता है। जो व्यक्ति इस तरह की जानकारी देगा, उसका नाम उजागर नहीं किया जाएगा।

जिससे उसकी सुरक्षा भी बनी रहे और, उसे किसी से कोई डर न हो। इस मामले में सरकार अपनी तैयारी में लगी है और, इस बात का मंथन कर रही है कि, आखिर क्या इस बात की घोषणा की जा सकती है। सेंट्रल बोर्ड आॅफ डायरेक्ट टैक्स के अधिकारी ने कहा कि, जानकारी देने वाले व्यक्ति को 15 लाख और अधिकतम 1 करोड़ रूपए का पुरस्कार प्रदान किया जा सकता है।

यह प्रस्ताव वित्त मंत्रालय के पास है। यदि इस पर अमल हो जाता है तो फिर, इसे सीबीडीटी के नाम से लागू किया जा सकेगा। इससे बड़े पैमाने पर बेनामी संपत्तियों के लेन देने सामने आने की संभावना है।

नोटबंदी के दौरान सरकार ने बड़े पैमाने पर बेनामी संपत्ति के लेन देन की जाॅंच की थी। इस दौरान सरकार को कई स्थानों पर लोगों द्वारा कालाधन रखने की जानकारी मिली थी। इस मामले में ईडी, इन्कमटैक्स आदि विभाग द्वारा कार्रवाई की गई और बड़े पैमाने पर कालाधन बरामद किया गया। अब सरकार इस नई योजना से कालाधन जमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहती है। 

शेल (फर्जी) कंपनियाॅं चलाने वालों को हो सकती है 10 वर्ष की जेल

म्यांमार में PM मोदी ने कहा, नोटबंदी था एक महत्वपूण्र निर्णय

मोदी, तेजस्वी बोल रहे ऐसे बोल, कालेधन को लेकर मचा रहे शोर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -