प्रदेश सरकार देगी बेघरो को 600 वर्गफीट का प्लॉट : सीएम चौहान
प्रदेश सरकार देगी बेघरो को 600 वर्गफीट का प्लॉट : सीएम चौहान
Share:

भोपाल। प्रदेश में जिसके पास घर नहीं है, राज्य सरकार उसे 600 वर्गफीट का भूखंड देगी और गरीबों के लिए बनी योजनाओं का ब्यौरा अब प्रशासनिक अधिकारी घर-घर जाकर देंगे। प्रदेश में यह साल गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। ये घोषणा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया, वहीं केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने अंत्योदय कार्यक्रमों में मध्यप्रदेश को अव्वल बताया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित परिसंवाद में सीएम ने बताया कि यह वर्ष पं.दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।

उन्होंने एकात्म मानव दर्शन की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में हर बेघर परिवार को सरकार 20 गुणे 30 फिट का प्लॉट देगी और मकान बनाने में सहायता भी करेगी। सरकार की 130 योजनाओं के ब्यौरे के जानकारी घर-घर जाकर दी जाएगी। विकासखंड स्तर पर अंत्योदय मेले लगेंगे। उन्होंने पं. दीनदयाल के दर्शन को समझाते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं भी उनके विचारों पर केंद्रित हैं। हर व्यक्ति के लिए शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा का सुख चाहिए, राज्य सरकार की योजनाओं में भी इन बातों का ख्याल रखा गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -