जाट आरक्षण से फंसे यात्रियों की वीज़ा अवधि बढ़ाने का सरकार ने लिया फैसला
जाट आरक्षण से फंसे यात्रियों की वीज़ा अवधि बढ़ाने का सरकार ने लिया फैसला
Share:

इस्लामाबाद : हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन कुछ थम गया है लेकिन जाट आरक्षण आंदोलन के कारण लोगों की जान पर बन आई है। आंदोलन के दौरान उपद्रव से कुछ मौतें हो गईं तो बड़े पैमाने पर रेल और बसों से सफर करने वाले यात्री बीच रास्ते में अटक गए। भारत - पाकिस्तान द्वारा इस आंदोलन के कारण अपने - अपने देशों में फंसे यात्रियों को वीज़ा अवधि बढ़ाने की सुविधा प्रदान की है।

सरकार ने इस बारे में निर्णय भी लिया है। पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया द्वारा कहा गया है कि विभिन्न समझौता ट्रेन और दोस्ती बस सेवाऐं रूकी हुई हैं। भारतीयों को पाकिस्तान से अपने देश वापस लौटने का इंतज़ार है। तो दूसरी ओर पाकिस्तान के नागरिक भी अपने घरों को लौटने की बांट जोह रहे हैं।

नईदिल्ली में भारतीय अधिकारियों द्वारा इस बारे में लिए गए निर्णय को लेकर पुष्टि भी की गई है। इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तान में फंसे भारतीयों हेतु सहायता मांगी है। हालांकि अभी इस मामले में यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि कितने नागरिक इस आंदोलन से प्रभावित हुए हैं। एक बड़ी परेशानी यह भी है कि यात्रियों की गिनती भी इस संबंध में नहीं की गई है। जिससे यह पता लग सके कि मार्ग में अटक जाने वाले यात्री कितने हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -