न्यायपालिका पर सरकार का कब्ज़ा ? राहुल गांधी को जरूर पढ़ना चाहिए CJI चंद्रचूड़ का ये जवाब
न्यायपालिका पर सरकार का कब्ज़ा ? राहुल गांधी को जरूर पढ़ना चाहिए CJI चंद्रचूड़ का ये जवाब
Share:

नई दिल्ली: सर्वोच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने एक कार्यक्रम में न्यायपालिका को लेकर कई मुद्दों पर बात की। अदालत में लंबित मामलों का उल्लेख करते हुए CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि हमारे पास मुकदमों का एक बड़ा बैकलॉग है और यह लोगों के विश्वास को भी प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि जिला न्यायपालिका में बुनियादी ढांचे की भी कमी है, जिसमें सुधार की आवश्यकता हैं।

CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि, ' एक जज के रूप में, मेरे 23 वर्षों के करियर में किसी ने मुझे यह नहीं बताया कि किसी मुक़दमे का फैसला कैसे किया जाए।'  कानून मंत्री किरेन रिजिजू से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि मैं कानून मंत्री के साथ मुद्दों में नहीं उलझना चाहता हूं, हमारी धारणाओं में अंतर है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से न्यायपालिका पर कोई दबाव नहीं है। CJI ने कहा कि निर्वाचन आयोग (EC) का फैसला इस बात का सबूत है कि न्यायपालिका पर कोई दबाव नहीं है। बता दें कि, हाल ही में ब्रिटेन दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वहां दावा किया था कि, भारत की न्यायपालिका पर सरकार के लोगों ने कब्ज़ा कर रखा है। ऐसे में CJI का ये बयान राहुल गांधी की आँखें खोलने वाला है, जिन्होंने विदेशी धरती पर भारत की न्यायपालिका पर सवाल उठाए थे। इसके साथ ही, राहुल गांधी ने अपने फोन में पेगासस होने का भी आरोप लगाया था। किन्तु, सुप्रीम कोर्ट ने 29 फ़ोन की जाँच करने के बाद ये पाया था कि, इनमे से किसी में भी पेगासस नहीं है। हालाँकि, राहुल ने अपना फ़ोन जांच के लिए दिया ही नहीं था। 

वहीं, CJI ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि, 'हमें भारतीय न्यायपालिका और आधुनिक बनाने की आवश्यकता है, हमारा मॉडल अंग्रेजों से विरासत में मिले औपनिवेशिक मॉडल पर आधारित है। न्याय सिर्फ एक संप्रभु कार्य नहीं है। अगले 50-75 वर्षों में हमें भारतीय न्यायपालिका को आधुनिक तकनीक से युक्त करना होगा। महामारी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म पर हमने जिस प्रकार का काम किया, वह विश्व के किसी भी हिस्से में अभूतपूर्व है।' 

सरकार और जूडिशिरी के बीच गलतफहमी पैदा कर रहे रिटायर जज - कानून मंत्री किरेन रिजिजू

'2047 तक भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने का प्लान..', मोस्ट वॉन्टेड इरशाद अंसारी गिरफ्तार

भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी को बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़ से हुई थी 3 की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -