सरकार का बड़ा सवाल, आखिर कहां से निकलती है गंगा !
सरकार का बड़ा सवाल, आखिर कहां से निकलती है गंगा !
Share:

नई दिल्ली : अब तक तो लोगों को यही जानकारी मिलती आ रही है कि भारत की पवित्र नदी गंगा गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है। मगर अब वैज्ञानिकों के सामने एक नया सवाल आ गया है कि गंगा आखिर निकलती कहां से है। क्या गंगा गोमुख से न निकलकर कैलाश मानसरोवर से निकलती है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने एनआईएच को कहा है कि आखिर गंगा गोमुख से न निकलकर कैलाश मानसरोवर से निकलती है या नहीं इस बात का पता किया जाए। 

मिली जानकारी के अनुसार यह बात सामने आई है कि एनआईएच की प्रयोगशाला में गंगा के उद्गम स्थल की नए तरह से जांच की जाएगी। दरअसल यह प्रयोगशाला उत्तराखंड में गंगोत्री के समीप स्थित है। इस तरह के प्रयोग को लेकर वैज्ञानिक काफी सक्रिय हैं। गंगो को लेकर बड़े पैमाने पर शोध किया जा रहा है। 

दूसरी ओर मानसरोवर के पानी और गंगोत्री के पानी की जांच की जा रही है। जिसके लिए वैज्ञानिक वाॅटर आइसोटोप्स ट्रेसर तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। इस मामले में आरडी सिंह ने कहा कि इस संबंध में फिर से जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अभी यही ज्ञात है कि गंगा गंगोत्री के समीप गोमुख से निकलती है लेकिन अब यह सवाल किए जाने के बाद कि क्या वह कैलाश मानसरोवर से निकलती है इस पर जांच की जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -