10 साल बाद कश्मीर को मिला नया राज्यपाल, सात अन्य राज्यों के राज्यपाल बदले
10 साल बाद कश्मीर को मिला नया राज्यपाल, सात अन्य राज्यों के राज्यपाल बदले
Share:

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अनुमति से देश के सात राज्यों के राज्यपाल बदले गए है। मंगलवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। 

केंद्र सरकार ने केरल बाढ़ को गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित किया, राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी मदद

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक सतपाल मलिक जम्मू-कश्मीर के नए राज्यपाल बनाये गए है। उल्लेखनीय है कि जम्मू में पिछले 10 सालों से पूर्व अफसरशाह एनएन वोहरा ही राज्यपाल के पद पर विस्थापित थे। इसके साथ ही वे जम्मू -कश्मीर के राज्यपाल बनने वाले पहले राजनीतिक व्यक्ति बनेंगे। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के लिए पूर्व सैन्य अधिकारी या अफसरशाह को ही नियुक्त किया जाता रहा है।

जानिए और किस-किस को किन राज्यों का राज्यपाल बनाया गया है। 

-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वरिष्ठ नेता लालजी टंडन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

-सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे।

-हरियाणा के मौजूदा राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी त्रिपुरा के नए राज्यपाल होंगे।

डीएचएफडब्ल्यूएस, मालदा में मेडिकल ऑफिसर के पद है खाली

-बीजेपी नेता बेबी रानी मौर्या उत्तराखंड की नई राज्यपाल बनेगी ।

- मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद अब सिक्किम के राज्यपाल होंगे।

-त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत राय को गंगा प्रसाद की जगह मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है।  


ख़बरें और भी 

अवैध बंगलों पर महाराष्ट्र सरकार सख्त, तोड़े जायेंगे भगोड़े नीरव मोदी और मेहुलक चौकसी के बंगले

पीएससी भर्ती 2018 : अरुणाचल प्रदेश में कोर फैकल्टी के 19 पदों पर निकली भर्ती

LIC को आपका हैं इंतज़ार जल्दी करें आवेदन, मिलेंगे 60 हजार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -