गोवर्धन पूजा और सुहाग पड़वा की फिज़ा में घुली महक
गोवर्धन पूजा और सुहाग पड़वा की फिज़ा में घुली महक
Share:

देशभर में दीपावली के दूसरे दिन उत्सवी माहौल है। इस दौरान लोग एक दूसरेे को शुभकामनाऐं देने में लगे हैं। सुबह से ही लोगों द्वारा फोन, एसएमएस और अन्य माध्यमों के द्वारा दीपावली पर शुभकामनाऐं दी जा रही हैं। दूसरी ओर लोगों द्वारा सुहाग पड़वा का पर्व मनाया जा रहा है। तो दूसरी ओर श्री गोवर्धन पूजन का उत्साह लोगों में बरकरार है। सुबह से ही लोग अपने प्रियजन से मिलने - जुलने में और पूजन की तैयारियों में लगे हैं। लोगों द्वारा गोवर्धन पूजन के तौर पर गोवर्धन पर्वत की छोटी सी प्रतिकृति बनाकर और भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कर उत्साह से पर्व मनाया जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार सुबह से ही श्रद्धालु बेहद उत्साहित हैं। लोगों में दीपपर्व की उजास अभी भी शेष है। लोग दीपावली पर आतिशबाजी और दीये जलाकर नींद के आगोश में चले गए मगर जब सुबह उठे तो उनमें एक नया उत्साह था। उल्लासित वातावरण में लोगों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाऐं दीं।

इस दौरान लोग पड़वा पर्व पर बड़ों से दीपावली मिलने पहुंचे। दीपावली के पर्व पर छोटों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यही नहीं  गोवर्धन पूजा के लिए लोगों ने जमकर तैयारियां कीं। दरअसल भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों के डर को दूर कर देवराज इंद्र के घमंड को चूर - चूर कर दिया था।

दरअसल ब्रज में लोग अच्छी वर्षा की कामना के लिए देवराज इंद्र का आह्वान करते थे। उनका मानना था कि यज्ञ करने से इंद्र प्रसन्न होंगे और यदि इंद्र का यज्ञ नहीं किया तो वे नाराज़ हो जाऐंगे। ऐसे में वर्षा नहीं होगी मगर भगवान श्री कृष्ण ने लोगों को यज्ञ न करते हुए गोवर्धन पर्वत का पूजन करने की सलाह दी। जिस पर पहले तो लोग तैयार नहीं हुए लेकिन बाद में कृष्ण की बात मानकर गोवर्धन पूजन किया गया।

जब इस बात का पता इंद्र को चला तो उन्होंने लोगों पर नाराज़गी जाहिर की और गांव में जोरदार वर्षा करने लगे। जोरदार बारिश से लोग घबरा गए तब श्री कृष्ण भगवान ने अपनी अंगुली में गोवर्धन पर्वत उठाकर ग्रामीणों को उसके नीचे आश्रय लेने को कहा। ग्रामीण वहां आश्रय लेने लगे। ऐसे में इंद्र भगवान का घमंड दूर हुआ और उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को प्रणाम किया। उसके बाद से ही हर कहीं गोवर्धन पूजन किया जाता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -