डांसर्स को नचाया रातभर और फिर घर तक पहुंचाने की जगह किया दुष्कर्म
डांसर्स को नचाया रातभर और फिर घर तक पहुंचाने की जगह किया दुष्कर्म
Share:

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। बताया जा रहा है लड़की के साथ हथियार के दम पर दुष्कर्म किया गया है। इस मामले में मिली जानकारी अनुसार ऑर्केस्ट्रा संचालक तीन लड़कियों को प्रोग्राम कराने के बहाने बीते शनिवार की रात मोहम्मदपुर थाना इलाके के जोधन मोड़ के पास लेकर गया। यहाँ शराब पार्टी के दौरान पूरी रात लड़कियों से डांस कराया गया।

वहीँ उसके बाद प्रोग्राम खत्म हुआ और फिर तीनों लड़कियों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए कुछ युवक उन्हें बाइक से लेकर निकले। इसी बीच रास्ते में सुनसान जगह पर पिस्टल का भय दिखाकर तीनों को बंधक बना लिया गया। इसी बीच एक लड़की किसी तरह जान बचाकर भाग निकली। वहीँ बाकी की दो लड़कियां नहीं भाग सकीं। अब मोहम्मदपुर के रहने वाले आरोपित युवक पर डांसरों ने आरोप लगाया है कि उसने पिस्टल का भय दिखाकर दुष्कर्म किया है। वहीँ बताया जा रहा है दूसरी महिला प्रेग्नेंट थी, इस वजह से उसे छोड़ दिया गया।

इस मामले को लेकर रात में ही डांसरों ने मोहम्मदपुर थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने आज यानी रविवार की सुबह आने की बात कहकर उन्हें घर भेज दिया। बताया जा रहा है पीड़ित डांसरों ने रविवार की सुबह महिला थाने में इसकी शिकायत की है। अब इस मामले के बारे में जानने के बाद एसपी आनन्द कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कर पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं।

लगातार दूसरे दिन भड़की पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग, जानिए आज का भाव

बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी: बसपा सुप्रीमो मायावती

अक्षरा सिंह ने बेडरूम से शेयर किया मजेदार वीडियो, अभिनेत्री का कातिलाना अंदाज देख घायल हुए फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -