अब गूगल के माध्यम से होगी वोटर की पहचान
अब गूगल के माध्यम से होगी वोटर की पहचान
Share:

नई दिल्ली। भारत में लगभग पूरे वर्षभर आपका सामना चुनावों से होता है। कभी विधानसभा स्तर के चुनाव, कभी लोकसभा के और कभी नगर निगम चुनाव में आपको वोट डालना पड़ता है लेकिन जब आपको नाम वोटर लिस्ट में न हो तो आपको काफी भटकना पड़ता है और परेशान होना पड़ता है लेकिन अब दिल्ली इलेक्शन कमीशन ने विभिन्न परेशानियों का हल खोजा है गूगल के साथ मिलकर। जी हां, कमीशन ने अपने कार्य में गूगल की सहायता ली है।

जिसमें मतदाता को गूगल से जोड़े जाने पर उसका नाम और पता आदि जानकारी गूगल के माध्यम से दर्ज होने लगेगी। हालांकि फिलहाल इसे पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर लिया जा रहा है। इस जानकारी में यह भी पता किया जा सकेगा कि मतदाता का घर संबंधित पोस्ट आॅफिस या अन्य लैंडमार्ग से कितने अक्षांश और देशांतर पर स्थित है। इसके बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की आवश्यकता नहीं होगी।

बूथ लेवल आॅफिसर स्वयं मतदाता के घर आएगा और उसकी जानकारी को वोटर लिस्ट में जोड़ देगा। मतदाता को केवल गूगल पर दर्ज नाम व पते आदि जानकारी को दिखाना होगा और अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। मतदाताओं को रंगीन मतदाता पहचानपत्र दिए जाऐंगे। जिससे वे चुनाव के लिए बेहतर अनुभव कर सकें और सामान्य मतदाता से उनकी पहचान अलग हो सके।

कांग्रेस से गठजोड़ पर हार्दिक आज कर सकते हैं खुलासा

नये कानून से क्यों खुश नहीं हैं जर्मनी में यौनकर्मी

40 किलो की साड़ी में नाची बॉलीवुड की ये हॉट एक्ट्रेस

सैमसंग फ्लिप स्मार्टफोन की तस्वीरें हुई लीक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -