आप भी करते है ऑटो में सफर तो आपको भी खुश कर देगी यह खबर
आप भी करते है ऑटो में सफर तो आपको भी खुश कर देगी यह खबर
Share:

नई दिल्ली : राजधानी की सड़कों पर ऑटो रिक्शा में सफर करने वालों के लिए एक खुशखबरी है। क्योकि यात्री अब ऑटो चालकों की मनमाना किराया वसूलने की हरकत का शिकार नहीं होंगे। गूगल ने गूगल मैप के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी जोड़ दिया है। अब यात्रियों को गूगल मैप पर ही गंतव्य की दूरी के साथ-साथ ऑटो रिक्शा में खर्च होने वाले किराये की भी पूरी जानकारी मिलेगी।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गूगल ने सोमवार को यह सुविधा शुरू करने की घोषणा की। यात्री अब गूगल मैप के अपडेटेड वर्जन में मैप सुविधा के साथ-साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कैब मोड का भी लाभ उठा सकेंगे। गूगल का कहना है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा रूट और ऑटो के किराये के संबंध में साझा जानकारी के आधार पर गूगल मैप में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का विकल्प जोड़ा गया है। 

डायरेक्शन पर करना होगा टच 
बात की जाए तो इस सुविधा से नए रूटों पर यात्रियों काफी हद तक मदद मिलेगी। वे गूगल मैप के शॉर्ट रूट के हिसाब से किराया फिक्स करके ऑटो रिक्शा को गंतव्य तक ले जा सकेंगे। अब से पहले ऑटो चालक यात्रियों को लंबे रूट से घुमाकर ज्यादा किराया वसूलते थे। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों पहले गूगल मैप का एप्लीकेशन ओपन करना होगा। इसके बाद गंतव्य तक पहुंचने के लिए डायरेक्शन पर टच करना होगा। 

अब दवाओं की तरह मरीजों की जांच संख्या भी होगी तय

उत्तर दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में वैकेंसी, 27 दिसंबर अंतिम तिथि

अब यहां सिटी बसों में इन बच्चों का नहीं लगेगा किराया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -