गूगल मैप से पूछिए देशद्रोह और राष्ट्रविरोध का पता तो सीधे आपको ले जाएगा...?
गूगल मैप से पूछिए देशद्रोह और राष्ट्रविरोध का पता तो सीधे आपको ले जाएगा...?
Share:

नई दिल्ली : बीते 9 फरवरी को जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्दालय में हुए देश विरोधी घटना की चर्चा देश से लेकर विदेशों तक हुई । इस दौरान एंटी नेशनल और सिडीशन जैसे दो शब्दों को असहिष्णुता की भांति नई पहचान व प्रसिद्धि मिली। जेएनयू छात्र संघ का अध्यक्ष कन्हैया कुमार के साथ-साथ कई अन्य छात्रों को भी जेल की हवा खानी पड़ी।

अब यदि आप गूगल के मैप में इन दो प्रचलित शब्दों एंटी नेशनल और सिडीशन को ढुंढेंगे तो आपको सीधे जएनयू का पता मिलेगा। जेऩएयू कैंपस में संसद हमले का दोषी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के विरोध में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मामले में आरोपी छात्रों पर सिडीशन यानि देशद्रोह का मामला चल रहा है।

इस मामले में देश की अधिकतर जनता ने इन छात्रों को देशद्रोही करार दिया था। इस घटना की पूरी देश ने निंदा की। साइबर एक्सपर्ट पवन दुग्गल ने कहा कि यह कंप्यूटर नेटवर्क की गड़बड़ी के कारण हुआ है। यह बिना किसा इंटेंशन के की हुई गलती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -