गूगल के क्रोमकास्ट स्टिक का नया अवतार
गूगल के क्रोमकास्ट स्टिक का नया अवतार
Share:

गूगल के इवैंट में क्रोमकास्ट के नए वर्जन को भी लॉंच किया गया, यह गूगल का पॉपुलर TV स्ट्रीमिंग स्टिक है। इसमें बिल्ट-इन HDMI केबल दी गयी है। इसकी कीमत महज़ 35 डॉलर यानि 2,300 रुपये रखी गयी है। फिलहाल भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कुछ भी खुलासा नहीं हुआ है।

क्रोमकास्ट स्टिक गूगल का ‘डिजिटल मीडिया प्लेयर’ है। इसकी मदद से वेब सर्फ़र्स बड़ी ही आसानी से अपने TV पर ऑनलाइन चैनल्स का लुत्फ उठा सकते हैं। चाहे कोई मूवी हो या विडियो या म्यूज़िक या फिर टीवी शो इन सभी को क्रोमकास्ट की मदद से एक्सेस कर सकते हैं। यह स्टिक येलो, ब्लैक और रेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

इस लौंचिंग के मौके पर कंपनी ने एक नया डिवाइस क्रोमकास्ट ऑडियो भी लॉंच किया है, जिसके ज़रिये आप अपने फोन के मीडिया को डायरेक्ट स्पीकर या TV पर कास्ट कर सकते हैं। इस डिवाइस से कास्ट करने के लिए आपको अपने स्पीकर के 3.5mm इनपुट पोर्ट से इसे कनेक्ट करना होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -