गूगल के डूडल पर छाए योगगुरु बीकेएस आयंगर
गूगल के डूडल पर छाए योगगुरु बीकेएस आयंगर
Share:

नई दिल्ली : आज गूगल के डूडल में योगगुरु बी के एस आयंगर ने अपना आसन जमाया है। भारतीय योगगुरु का आज 97 वां बर्थ डे है। इसलिए गूगल ने आज का डूडल उनको समर्पित किया है। इस डूडल में योग गुरु अलग-अलग योग की मुद्राओं में दिख रहे है। यह उनके शरीर और मन पर शानदार कंट्रोल और डिसिप्लिन को दर्शाता है। आयंगर भारत के अग्रणी योगगुरु है।

टाइम मैगजीन ने 2004 में दुनिया के सबसे प्रभावशाली 100 लोगो की सूची जारी की थी, जिसमें आयंगर का नाम भी शामिल था। आयंगर ने जिन लोगों को योग सिखाया, उनमें जिद्दू कृष्णमूर्ति, जयप्रकाश नारायण, येहुदी मेनुहिन जैसे नाम सम्मिलित हैं। आयंगर को आधुनिक ऋषि के रूप में जाना जाता है। कई देशों में उनकी 100 से अधिक शाखाएं स्थापित की।

उन्होने आयंगर योग की स्थापना की, जो विश्व विख्यात है। उनका जन्म 14 दिसम्बर 1918 को हुआ था और देहांत 20 अगस्त 2014 को हुआ। 2002 में भारत सरकार ने उन्हें साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण से तथा 2014 में पद्म विभूषण से नवाजा था। उनका पूरा नाम बेल्लूर कृष्णमचारी सुंदरराज अयंगार है।

वो स्टाइल ऑफ योगा के जनक माने जाते है, जिसे आयंगर योगा भी कहा जाता है। उन्होने कई किताबें भी लिखी है, जिसमें Light on Yoga, Light on Pranayama, Light on the Yoga Sutras of Patanjali and Light on Life शामिल है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -