लॉकडाउन के दौरान ऐसे करें समय का उपयोग
लॉकडाउन के दौरान ऐसे करें समय का उपयोग
Share:

कोरोना संक्रमण के कारण देश में लॉकडाउन जारी है, जिसके चलते अधिकतर लोग अपने घरों में बंद हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि समय का सदुपयोग कैसे किया जाए। तो आज हम आपको गूगल द्वारा साझा किए गए कुछ खास टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनके जरिए आप समय का सही इस्तेमाल कर पाएंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में...

दोस्तों और परिवार के लोगों से जुड़े रहें
लॉकडाउन में घर से बाहर निकलना मना है लेकिन आप वर्चुअली तौर पर अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ तो जुड़ ही सकते हैं। गूगल ने अपने वीडियो कॉलिंग एप गूगल डुओ को हाल ही में अपडेट किया है जिसके बाद कमजोर नेटवर्क पर भी उच्च-गुणवत्ता वाले वीडियो कॉल का अनुभव लिया जा सकता है। ग्रुप में आप एक साथ 12 लोगों से वीडियो कॉलिंग के लिए गूगल डुओ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें डाटा सेवर मोड भी दिया गया है।

फिट रहने के लिए हेल्दी खाना खाएं
लॉकडाउन के कारण लोगों का जिम जाना नहीं हो रहा है। इसके अलावा खाने-पीने की चीजें भी सीमित मात्रा में मिल रही हैं। घर पर खाली हैं तो कुछ नए व्यंजनों पर अपना हाथ आजमाएं। कुछ नया ट्राई करने के लिए आप गूगल की मदद भी ले सकते हैं। लॉकडाउन में हेल्दी खाने की बहुत अहमियत है, क्योंकि हल्दी जैसे चीजों से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

अपने शौक को आगे बढ़ाएं
जो आप हमेशा करने की सोच रहे हैं, उसमें खुद को समर्पित करें। यूट्यूब पर आपको तमाम तरह के वीडियो मिल जाएंगे जिनमें आपको खाना बनाने से लेकर नई स्किल सीखने में मदद मिल जाएगी। यू ट्यूब इंडिया स्पॉटलाइट चैनल पर आपको ‘कूक विथ मी’,वर्कआउट विथ मी, डांस विथ मी, मेडिटेट विथ मी, डीवाईइ विथ मी, जैसे विषयों पर कई वीडियोज मिल जाएंगे। खास बात यह है कि ये वीडियोज भारतीय भाषाओं में हैं।

कोरोना वायरस के बारे में पलपल की अपडेट
इन परीक्षण समयों के दौरान, आधिकारिक डेटा और सूचना तक पहुंच होना सभी महत्वपूर्ण है। गूगल पर बस कोरोना वायरस सर्च करें और आपको एक नॉलेज पैनल दिखाई देगा, जो स्वास्थ्य मंत्रालय, विश्व स्वास्थ्य संगठन और रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों जैसे स्रोतों से आधिकारिक जानकारी और लक्षणों, रोकथाम, उपचार और ताजा समाचारों की सही जानकारी आप तक पहुंचाता है। कोविड-19 पर व्यापक जानकारी जैसे प्रमुख हेल्पलाइन नंबर, लक्षणों और सुरक्षा के बारे में शैक्षिक सामग्री, ज्ञात उपचार और वैश्विक और भारतीय आंकड़ों का एक चलित स्नैपशॉट प्राप्त करने के लिए आप अपने स्मार्टफोन पर google.co.in/covid19 पर भी जा सकते हैं। स्मार्टफोन पर इसकी जानकारी हिंदी, मराठी और अंग्रेजी में उपलब्ध है। इसके अलावा KaiOS वाले फीचर फोन जैसे जियो फोन पर यह हिंदी और अंग्रेजी में गूगल असिस्टेंट के माध्यम से उपलब्ध है।

इन मोबाइल से सीखें नई भाषा
लॉकडाउन के खाली समय में आप Duolingo, Memrise और Busuu जैसे एप के जरिए नई भाषा सीख सकते हैं। इन मोबाइल एप्स में आपको टेस्ट की सुविधा मिलेगी, जिससे आप नई भाषाओं को सटीकता के साथ सीख पाएंगे। इन सभी एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Vigo Video की भारत में सर्विस जल्द होगी बंद

Motorola one Fusion+ कल मिड बजट में होगा लांच

Samsung Galaxy Tab S7 का रेंडर हुआ लांच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -