अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: गूगल और फेसबुक ने महिलाओं के नाम किया अपना LOGO
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: गूगल और फेसबुक ने महिलाओं के नाम किया अपना LOGO
Share:

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और इस खास दिन को गूगल भी मना रहा है। जी हाँ, इस ख़ास मौके पर गूगल और फेसबुक ने महिलाओं को अपने लोगो डेडिकेट किया है। आप देख सकते हैं Google Doodle आज बड़ा ही आकर्षक लग रहा है। यह डूडल आज महिलाओं की बराबरी के लिए डेडिकेट किया गया है। वहीं फेसबुक ने अपने मोबाइल ऐप में Logo को विभिन्न महिलाओं के लिए समर्पित किया है। आप देख सकते हैं गूगल ने अपने Doodle को बड़े ही ख़ास अंदाज से बनाया है। जी दरअसल गूगल ने अपने मुख्य पेज के जरिए शिक्षा, नागरिक अधिकार और विज्ञान के क्षेत्र में कदम रखने वाली पहली महिलाओं को दिखाया है।

इसी के साथ गूगल ने कहा है कि अकादमी और व्यापार जैसे क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को भी आज का दिन समर्पित किया जा रहा है। वहीं फेसबुक के बारे में बात करें तो फेसबुक के मोबाइल ऐप में GIF Logo लगाया गया है। आप देख सकते हैं इसमें अलग-अलग परिधान में महिलाओं को दिखाया गया है। इस लोगो के जरिये महिलाओं की एकता का प्रतीक नजर आ रहा है। आप तो जानते ही होंगे हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

इस खास दिन को महिलाओं द्वारा सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धि के लिए डेडिकेट किया गया है। आज 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन तेलंगाना सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जी दरअसल यहाँ सभी महिला कर्मचारियों के लिए छुट्टी का ऐलान किया जा चुका है। इस बारे में सीएम के. चंद्रशेखर राव ने एक आदेश भी जारी किया है, जिसमें आकस्मिक छुट्टी देने का निर्देश दिया गया है।

क्या कह रहे हैं आपके राशि के सितारे, यहाँ जानिए आज का राशिफल

शॉकिंग! युवकों की मजाक ने ले ली नाबालिग की जान, जानिए क्या है पूरा मामला?

गाजियाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फर्जी ज्योतिष केंद्र को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -