इटली की वैज्ञानिक के जन्मदिन पर गूगल बना डूडल, खास तरीके से मार्गेरिटा हैक  को किया याद
इटली की वैज्ञानिक के जन्मदिन पर गूगल बना डूडल, खास तरीके से मार्गेरिटा हैक को किया याद
Share:

इटली की वैज्ञानिक मार्केरीटा हैक के 99वें बर्थडे पर गूगल ने एक विशेष डूडल के द्वारा उन्हें याद किया है। इतना ही नहीं 12 जून को इटली की वैज्ञानिक मार्गेरिटा हैक का जन्मदिवस मनाया जाता है। 'द लेडी ऑफ स्टार' के नाम से मशहूर मार्गेरीटा इटली की खगोल भौतिकविद, प्रोफेसर, लेखिका और एक्टिविस्ट थी। उनकी विज्ञान के क्षुद्रग्रह , सैटेलाइट और तारकीय वायुमंडल में विशेष रूचि थी।

गूगल ने अपने डूडल को 8558 दिया है नाम: गूगल ने उनके बर्थडे पर हैक को एक कुर्सी पर बिठाते हुए दर्शाया है, साथ ही उनके हाथ में एक दूरबीन भी नज़र आ रहीं है। एनिमेटेड डूडल में हैक एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं और अपने टेलीस्कोप से तारों से भरा आकाश देखने में व्यस्त है। हैक के नाम पर एक क्षुद्र ग्रह है जिसकी खोज उन्होंने ही की है। इसीलिए उनके सम्मान में उसे 8558 हैक नाम दिया गया है।

पशु संरक्षण और समानता के लिए उठाई आवाज: हम बता दें कि मार्गेरिटा हैक हमेशा से ही एक प्रगतिवादी सोच की महिला थी। उन्होंने अपने जीवन में हमेशा पशु संरक्षण और समानता के अधिकार की बात कही और उसके लिए आवाज को उठाया। हैक का जन्म आज ही के दिन यानि12 जून 1922 को फ्लौरेंस में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में केवल एक ही लेक्चर लिया था। जिसके उपरांत उन्होंने अपना ध्यान भौतिकी के अध्ययन पर केंद्रित कर दिया।

हैक 1964 में ट्राइस्टे चली गईं, जहां उन्होंने शहर के महाविद्यालय में पूर्ण प्रोफेसरशिप अर्जित करने वाली पहली इतालवी महिला के रूप में इतिहास को रच दिया। वह ट्राइस्टे एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी की पहली महिला निदेशक भी बनीं। हैक की विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र सितारों की स्पेक्ट्रोस्कोपिक विशेषताओं के अवलोकन और व्याख्या से सम्बंधित था। 1994 में, उन्हें उनके वैज्ञानिक शोध के लिए टार्गा ग्यूसेप पियाज़ी से सम्मानित किया गया था। उन्हें 1995 में वैज्ञानिक प्रसार के लिए कॉर्टिना उलिसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

तकनीकी प्रगति ने शिक्षा क्षेत्र में किया है योगदान

आने वाले 7 से 8 दिनों में जारी होगा वैक्सीन के तीसरे चरण का डेटा

अमेरिका ने भारत बायोटेक को दिया बड़ा झटका, Covaxin को नहीं दी मंजूरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -