कोरोना महामारी के बीच बढ़ती लापरवाही के खिलाफ गूगल ने इस तरह किया आगाह
कोरोना महामारी के बीच बढ़ती लापरवाही के खिलाफ गूगल ने इस तरह किया आगाह
Share:

हर समय गूगल अपने डूडल में बदलाव करता है। कोई भी ख़ास दिन हो तो डूडल उसी रंग में रंगा दिखता है। अब इस बार भी गूगल डूडल बड़ा रंगीन नजर आया है। जी दरअसल अभी कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप कम हुआ है लेकिन पूरी तरह से गया नहीं है। ऐसे में लोगों के बीच लापरवाही भी बढ़ने लगी है। इसी को देखते हुए सर्च इंजिन गूगल (Google) ने अपने डूडल (Doodle) के जरिए लोगों को महामारी के प्रति जागरूक करने की कोशिश की है। आप देख सकते हैं गूगल ने एक बार फिर से अपने डूडल के जरिए वैक्सीन (Vaccine) लगवाने और मास्क (Mask) पहनने की अहमियत को लोगों को समझाया है।

इसी के साथ ही लोगों को आस-पास मौजूद वैक्सीन सेंटर्स (Vaccine Centers) की जानकारी दी है। आप सभी जानते ही होंगे कि गूगल महामारी के आरम्भ होने के बाद से लगातार अपने डूडल के जरिए लोगों को इस महामारी के प्रति जागरूक कर रहा है और अब इस बार भी ऐसा ही हुआ है। जी दरअसल गूगल कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से ही लगातार लोगों को मास्क पहनने, साफ-सफाई पर ध्यान देने और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक करने की कोशिश कर रहा है। अब इसी क्रम में एक बार फिर से गूगल ने जो डूडल बनाया है उसमें गूगल के सारे अक्षर मास्क पहने हुए, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इसी के साथ इसमें वैक्सीन लगवाने पर जोर दिया गया है। बात करें वैक्सीनेशन के बारे में तो इस पर काफी जोर दिया जा रहा है और लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं। कोविन पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक वैक्सीन के 97 करोड़ 18 लाख 60 हजार 836 डोज दिए जा चुके हैं। इस लिस्ट में से 69 करोड़ 37 लाख 12 हजार 553 लोगों ने पहली डोज ली है, जबकि 27 करोड़ 81 लाख 48 हजार 283 लोगों ने दूसरी डोज भी लगवा ली है। वहीं कोविन के अनुसार, वर्तमान में देश में 42 हजार 994 केंद्रों पर लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है, जिनमें से 40 हजार 890 वैक्सीन सेंटर सरकारी हैं, जबकि 2 हजार 104 निजी वैक्सीन सेंटर हैं, जहां टीकाकरण किया जा रहा है।

इंदौर: 'बेहतर नहीं बेहतरीन नजारा दिखाएंगे', गुंडे ने दी पुलिस को धमकी

लीक हुई फेसबुक की ‘सीक्रेट ब्लैकलिस्ट’, हुए ये हैरतअंगेज खुलासे

Android 12 हुआ जारी, इन स्मार्टफोन को मिलेगा सबसे पहले अपडेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -