आज पूरी दुनिया के साथ गूगल पर भी बरसते दिखेंगे तारे
आज पूरी दुनिया के साथ गूगल पर भी बरसते दिखेंगे तारे
Share:

 

आज वही दिन है जिसका दुनियाभर के लोग हर साल इन्तजार करते हैं। पानी की बारिश के अलावा अगर आपको तारों की बारिश देखनी है तो आज देख सकते हैं। इस बार ये नजारा 13 दिसंबर को दिखने वाला है। आज आसमान में सितारों की बारिश होगी। इसे जेमिनिड मीटियोर शॉवर कहा जाता है। इस खास दिन को गूगल ने डूडल के जरिए और भी खास बनाया है। इस घटना को गूगल डूडल में सात शानदार स्लाइड के माध्यम से दिखाया गया है। इस दिन कई तारे धरती पर बरसते हुए दिखाई देते हैं। यह एक तरह की सालाना प्रक्रिया है। जिसे उल्कापात या मीटियोर की बारिश भी कहा जाता है। हर साल दिसंबर में दिखने वाला ये नजारा इस बार 13 दिसंबर को दिखेगा। ये नजारा दुनिया के हर कोने में दिखाई देगा।

क्यों होता है ऐसा 
तारों की बारिश उल्कावृष्टि फैथॉन नाम के एस्ट्रॉयड के कारण होती है। दिसंबर माह में 3200 फैथॉन एस्टरॉयड पृथ्वी का रास्ता काटते हैं। बता दें ये वही एस्टरॉयड है जिसका कभी किसी वस्तु से टकराव होता है, जिसके कारण इसके कण पृथ्वी के रास्ते के मोड़ पर मौजूद होते हैं। इनमें से छोटे कण पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं और जलने लगते हैं। दिखने में ये बिल्कुल ऐसा लगता है जैसे सितारे टूटकर गिर रहे हों। 

आपको बता दें की इस नजारे को देख पाना काफी हद तक मौसम पर भी निर्भर करता है। अगर मौसम साफ रहा तो नजारा और भी खूबसूरत दिखाई देगा। इसके अलावा आपको ये नजारा देखने के लिए शहर से दूर किसी खुले स्थान पर जाना होगा।

जानिए आखिर क्यों GOOGLE को लानी पड़ी भारत में यह ख़ास SIM ?

कहीं आप पर भी तो नहीं मंडरा रहे संकट के बादल, फिर क्यों google ने हटाएँ एक साथ 22 App ?

अब जियो को टक्कर देने के लिए गूगल ने संभाला मैदान, उतारा सबसे सस्ता फ़ोन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -