गूगल ने एनी बेसेंट को दी श्रद्धांजलि
गूगल ने एनी बेसेंट को दी श्रद्धांजलि
Share:

न्यूयोर्क : ब्रिटिश समाजवादी, महिला अधिकार कार्यकर्ता और लेखक एनी बेसेंट की जयंती पर सर्च इंजन गूगल ने एनिमेटेड डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. यह एनी बेसेंट की 168 वीं जयंती है. विदेशी होने के बावजूद भी एनी बेसेंट ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी. उनकी जयंती को खास बनाने के लिए डूडलर लीडिया निकोलस ने यह डूडल बनाया है. बेसेंट का जन्म वर्ष 1847 में हुआ था.*

गूगल सर्च इंजन के होमपेज पर कंपनी के लोगो पर लगाई गई इस तस्वीर की पृष्ठभूमि समुद्री हरे रंग की है. जिस पर मटमैले रंग से गूगल लिखा हुआ है और बीच में एनी बेसेंट को प्रसन्नचित मुद्रा में कुर्सी पर बैठी हुई हैं. उनके हाथों में ‘नया इंडिया’ का एक संस्करण है. बेसेंट लंबे समय तक लंदन में सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी रहीं. वो एक अच्छी इंसान के साथ ही एक प्रखर वक्ता भी थी.

बेसेंट 16 नवंबर 1893 को मद्रास के अडयार में थियोसोफिकल सोसायटी के वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने आईं थी. उन्होंने वर्ष 1898 में वाराणसी में सेंट्रल हिंदू कॉलेज की स्थापना की. इसके बाद वह भारतीय राजनीति का हिस्सा बनीं.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -