गूगल ने महिला दिवस पर समर्पित किया डूडल
गूगल ने महिला दिवस पर समर्पित किया डूडल
Share:

न्यूयॉर्क : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विश्वभर में हर कहीं कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। कहीं महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है तो कहीं महिलाओं की शान में कसीदे गढ़े जा रहे हैं। हर कहीं महिलाओं की उपलब्धियों को आंका जा रहा है और उन्हें सराहा जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना ट्वीट कर महिलाओं को सलाम किया।

दूसरी ओर आज गूगल ने अपने डूडल के माध्यम से समाज में महिलाओं के योगदान को रेखांकित किया है। गूगल के इस डूडल को बेहद पसंद किया जा रहा है। लगभग हर बड़े आयोजन पर गूगल द्वारा अपने सर्च इंजिन के होम पेज को आकर्षक अंदाज़ में सजाया जाता है।

यही नहीं गूगल इन आयोजनों के महत्व को भी रेखांकित करता है। महिला दिवस के अवसर पर गूगल डूडल का उपयोग किया गया है, जिसमें महिलाओं के विभिन्न क्षेत्रों में की गई भूमिका को रेखांकित किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -