गणतंत्र दिवस पर गूगल ने डूडल पर दिखाई भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति
गणतंत्र दिवस पर गूगल ने डूडल पर दिखाई भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति
Share:

आज देशभर में 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। अब इस मौके पर गूगल ने बेहतरीन डूडल बनाकर देशवासियों को बधाई दी है। आप देख सकते हैं गूगल ने जो डूडल बनाया है उसमे देशभर में पाए जाने वाले तरह-तरह के कल्चर और ट्रेडिशन की झलक दिखाई दे रही है। आप देख सकते हैं इस डूडल में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि 26 जनवरी को भारत में किस तरह गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। वैसे आपको हम यह भी बता दें कि इस डूडल को मुंबई के एक आर्टिस्ट ओंकार फोन्डेकर ने इलस्ट्रेट किया है।

जी दरअसल यह गूगल डूडल एक स्कैच एचडी इमेज है और गूगल के होम पेज पर क्लिक करते दी दिखने वाले डूडल में भारत के अलग-अलग राज्यों के और उनकी संस्कृति के बारे में बताया जाता है जो आप देख सकते हैं। इस डूडल में मुख्यतः हरे और केसरिया रंग का असर दिखाई दे रहा है। वैसे इस डूडल के माध्यम से देश भर के अलग-अलग रंगों (संस्कृति) को एक साथ जोड़ने की कोशिश की गई है। आप देख सकते हैं इसमें एक हाथी महावत के साथ नजर आ रहा है।

वैसे इसमें आप एक क्रिकेटर , कैमरा लिए एक फिल्म डायरेक्टर, एक सितार प्लेयर, एक भरतनाट्यम डांसर, एक ढोलक प्लेयर, राजस्थानी ड्रेस में सेल्फी लेता हुआ देख सकते हैं। वैसे इस डूडल के कुछ खास एलिमेंट्स में से हैं जो आप देख सकते हैं। वैसे इसमें भारत के ट्रेडिशनल आर्किटेक्चर स्टाइल को बैकग्राउंड में रखा गया है जो इसे आकर्षक बना रहा है। इसको बनाने वाले ओंकार फोन्डेकर का कहना है कि, 'इस डूडल के पीछे मेरी प्रेरणा भारत के लोग, इसकी संस्कृति, परंपराएं, इतिहास और वास्तुकला है। मैं अपने आप को खुशनसीब मानता हुईं कि मुझे गूगल डूडल जैसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर अपने देश को चित्रित करने का मौका मिला।'

गणतंत्र दिवस पर सनी देओल का डायलॉग बोलती नजर आईं नागिन बानी

दल-बदल से परेशान कांग्रेस, बनाई डैमेज कंट्रोल कमिटी

राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया फौजी कॉलिंग का ट्रेलर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -