गूगल ने किया बसु को डूडल समर्पित
गूगल ने किया बसु को डूडल समर्पित
Share:

नईदिल्ली। भारत की वैज्ञानिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोकप्रिय वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु को देशभर में याद किया जा रहा है। इस दौरान उनके 158 वें जन्मदिवस पर गूगल द्वारा डूडल बनाकर उन्हें याद किया गया। गूगल ने अपने डूडल में जगदीश चंद्र बसु का एक ग्राफिक्स तैयार किया है। इस डूडल में जगदीश चंद्र बसु की टेबल पर एक पौधा दिखाई दे रहा है। तो दूसरी ओर उनकी टेबल पर विज्ञान का एक यंत्र लगा है।

इतना ही ग्राफिक्स में विज्ञान के उपकरणों को बहुत ही सुंदर तरीके से प्रदर्शित किया गया है। जगदीश चंद्र बसु का जन्म प्राचीन भारत के पूर्वी बंगाल के ढाका जिले के फरीदपुर में हुआ था। बसु भौतिकी, जीवविज्ञान, वनस्पति विज्ञान और पुरातत्व जैसे विषयों के ज्ञाता थे।

दरअसल वे भारत के प्रथम वैज्ञानिक थे। जगदीश चंद्र बसु ने सिस्मोग्राफ नामक यंत्र का आविष्कार किया था। डूडल में बसु के उस सिद्धांत को दर्शाया गया है जिसमें उन्होंने पेड़ में होने वाली वृद्धि को प्रदर्शित किया था। गौरतलब है कि बसु रेडियो और सूक्ष्म तरंगों की प्रकाशिकी पर कार्य करते थे। इतना ही नहीं चांद के धरातल के एक ज्वालामुखी को खोजे जाने पर उसे बसु नाम दिया गया।

गूगल ने डूडल पर उकेरा प्रकृति का चित्रण

T20 विश्वकप का खुमार गूगल डूडल पर भी

ट्रम्प टावर को गूगल ने बना दिया डम्प टावर

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -