google :  रियल टाइम ट्रांसलेशन फीचर होगा जारी
google : रियल टाइम ट्रांसलेशन फीचर होगा जारी
Share:

Google ने अपने वर्चुअल असिस्टेंट के लिए इंटरप्रेटर मोड जारी किया है। गूगल असिस्टेंट में इंटरप्रेटर मोड पहली बार इसी साल जनवरी में आयोजित CES 2019 में पेश किया गया  था। इसके अलावा  अब 11 महीने बाद इंटरप्रेटर मोड को कुछ चुनिंदा डिवाइस के लिए जारी किया जा रहा है। गूगल असिस्टेंट का इंटरप्रेटर मोड का अपडेट गूगल होम स्पीकर, चुनिंदा स्मार्ट स्पीकर और स्मार्ट डिस्प्ले को धीरे-धीरे मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि गूगल का इंटरप्रेटर मोड रियल टाइम में अनुवाद करता है।

 गूगल असिस्टेंट का इंटप्रेटर मोड 40 भाषाओं में अनुवाद कर सकता है।इसका अपडेट आईओएस और एंड्रॉयड की कुछ चुनिंदा डिवाइस को मिल रहा है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स रियल टाइम यानी सेकेंडों में वॉयस असिस्टेंट का उपयोग करते हुए किसी भी भाषा का मनचाही भाषा में अनुवाद कर सकेंगे। उदाहरण के तौर पर यदि आप अपने गूगल असिस्टेंट को हे गूगल बी माय जर्मन ट्रांसलेटर या हे गूगल हेल्प मी स्पीक स्पैनिश का वॉयस कमांड देते हैं तो नीचे आपको उसका अनुवाद मिल जाएगा। 

गूगल असिस्टेंट आपको स्मार्ट रिप्लाई का ऑप्शन भी देगा। स्मार्ट रिप्लाई का ऑप्शन प्रत्येक अनुवाद के बाद आएगा। गूगल असिस्टेंट में आपको कीबोर्ड मोड भी मिलेगा यानी आप टाइप करके भी अनुवाद कर सकते हैं। यही फीचर आपको गूगल ट्रांसलेट में भी मिलता है। वैसे तो गूगल असिस्टेंट का यह फीचर की डिवाइस पर देखा जा रहा है लेकिन यदि आपको यह नहीं दिख रहा है तो परेशान ना हों।बहुत  जल्द ही इसका अपडेट मिलेगा

एक ऐसा एप जिससे महिलाये रह सकती है सुरक्षित

5G का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जाने पूरी डिटेल्स

एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने निकाले नए सस्ते प्लान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -