गूगल ने अनुवाद के लिए जोड़ी 8 और भारतीय भाषा, संस्कृत से लेकर भोजपुरी तक शामिल
गूगल ने अनुवाद के लिए जोड़ी 8 और भारतीय भाषा, संस्कृत से लेकर भोजपुरी तक शामिल
Share:

गूगल ट्रांसलेट पर अब 8 और भारतीय भाषाओं को अनुवाद के लिए जोड़ा दिया गया है। जी हाँ, मिली जानकारी के तहत सर्च इंजन Google ने संस्कृत सहित आठ भारतीय भाषाओं को गूगल ट्रांसलेट (Google Translate) में शामिल किया है। आप सभी को बता दें कि इंटरनेट फर्म लगातार अपने ऑनलाइन ट्रांसलेशन प्लेटफॉर्म पर कई क्षेत्रीय भाषाओं को जोड़ रही है। ऐसे में गूगल रिसर्च के सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर आइजैक कैसवेल ने एक इंटरव्यू में बताया, 'संस्कृत गूगल ट्रांसलेट में नंबर वन और सबसे ज्यादा रिक्वेस्ट की जाने वाली भाषा है और अब हम इसे आखिरकार जोड़ रहे हैं। हम पूर्वोत्तर भारत से पहली बार भाषाओं को जोड़ रहे हैं।'

आपको बता दें कि इस लिस्ट में संस्कृत के अलावा, गूगल ट्रांसलेट के लेटेस्ट प्रोग्राम में अन्य भारतीय भाषाएं असमिया, भोजपुरी, डोगरी, कोंकणी, मैथिली, मिजो और मेइतिलोन (मणिपुरी) शामिल है। जी हाँ और इसी के साथ अब गूगल ट्रांसलेट पर उपलब्ध भारतीय भाषाओं की कुल संख्या को 19 हो गई है। जी दरअसल यह घोषणा बीते बुधवार की देर रात शुरू हुए वार्षिक Google सम्मेलन I/O में की गई।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची भारत की भाषाओं से संबंधित है और इस अनुसूची में 22 भारतीय भाषाओं को शामिल किया गया है। हालाँकि गूगल का लेटेस्ट अपडेट भारत की सभी 22 अनुसूचित भाषाओं को कवर नहीं करता है और इसको लेकर कैसवेल ने ईटी को बताया, "हमने अनुसूचित भाषाओं के इस गैप को कम से कम करने के लिए काफी हद तक प्रयास किया है।"

'एक और सेल्फी लेने दो...', इंटरनेट पर छाया ढिंचैक पूजा' का नया गाना, यूजर्स बोले- 'हे भगवान! उठा ले'

'लैंड करा दे' मीम फेम विपिन साहू संग पैराग्लाइडिंग करती दिखीं आलिया, क्या है माजरा?

क्या 'ताजमहल' शाहजहां ने नहीं बनवाया ? 22 कमरे खोलने की मांग पर हाई कोर्ट का सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -