'पाई-पाई से गरीब की भलाई' ! मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा चलाएगी अभियान, लोगों को बताएगी उपलब्धियां
'पाई-पाई से गरीब की भलाई' ! मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा चलाएगी अभियान, लोगों को बताएगी उपलब्धियां
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा नीत NDA सरकार ने शुक्रवार (26 मई) को अपने नौ साल पूरे कर लिए। ‘पाई पाई से हो राष्ट्र में गरीब की भलाई’ की पीएम मोदी की सोच के साथ भाजपा केंद्र में अपनी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 30 मई से एक महीने का जनसंपर्क अभियान आरम्भ कर रही है। इस अभियान के तहत भाजपा 30 जून तक पूरे देश में कई कार्यक्रमों और रैलियों का आयोजन करेगी। एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री, भाजपा के पदाधिकारी और पार्टी के नेता केंद्र सरकार की नीतियों तथा उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे। इनमें केंद्र सरकार की कई उपलब्धियां शामिल रहेंगी। 

दरअसल, कोरोना महामारी ने देश ही नहीं पूरे विश्व में भारी तबाही मचाई। कोरोना के संकटकाल में परिस्थितियां कुछ ऐसी बनीं कि अमेरिका जैसे शक्तिशाली देशों की हालत चरमरा गई थी। ऐसे में भारत ने जिस प्रकार से खुद को इस महामारी से बचाया उसकी दुनिया में प्रशंसा हुई।
कोरोना की कठिन परिस्थितियों के मद्देनज़र केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को निरंतर कई माह मुफ्त खाद्यान्न मुहैया कराया।

साढ़े तीन करोड़ को दिया आवास, 9 करोड़ लोगों को LPG:-

मोदी सरकार ने 9 वर्षों में साढ़े 3 करोड़ लोगों को पक्का आवास दिया और उनका 'अपना घर' का सपना साकार किया। इनमें से ढाई करोड़ घर ग्रामीण क्षेत्र में बने जिनमें से 70 प्रतिशत मकान का स्वामित्व महिलाओं को संयुक्त या एकल रूप से दिया गया। देश में ‘जल जीवन मिशन’ के तहत 12 करोड़ घरों तक नल से जल पहुंचाने का प्रबंध किया। ‘उज्ज्वला योजना’ के तहत नौ करोड़ से अधिक LPG कनेक्शन दिए गए।

दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकॉनमी बना हिंदुस्तान:-

पीएम मोदी की अगुवाई में भारत ने 2022 में ब्रिटेन को पछाड़ कर दुनिया की सबसे बड़ी 5 अर्थव्यवस्थाओं सूची में अपना नाम दर्ज कराया। प्रधानमंत्री का लक्ष्य अब इससे आगे जाने का है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की सूची में 2025 तक भारत चौथे पायदान पर और 2027 तक तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।  

धारा 370 हटाकर आतंकवाद पर प्रहार:- 

मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की सबसे बड़ी वजह धारा 370 को हटाकर विशेष राज्य का दर्जा खत्म किया। 5 अगस्त 2019 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 370 को हटाकर विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने की घोषणा की थी। इसके बाद से वहां की स्थितियों में तेजी से सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है, विकास को रफ़्तार मिली है और आतंकवाद में रिकॉर्ड गिरावट आई है। धारा 370 हटाने का पूरे विपक्ष ने जमकर विरोध किया था और यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी गया था। 

विदेश में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वतन लाए:-

अफगानिस्तान में तालिबानी संकट हो, रूस-यूक्रेन युद्ध हो, कोरोना काल में चीन में फंसे भारतीय हों, या सूडान में फंसे हिंदुस्तानी हों या यमन के गृह युद्ध में संकट में भारतीय, मोदी सरकार भारतीयों को सुरक्षित रखने के लिए बचाव अभियान चलाती रही है। ऑपरेशन गंगा, ऑपरेशन कावेरी, वंदे भारत मिशन, ऑपरेशन समुद्र सेतु, ऑपरेशन राहत, ऑपरेशन मैत्री, ऑपरेशन देवी शक्ति आदि अभियान भारत सरकार ने संकट में फंसे हिन्दुस्तानियों को बचाने या फिर युद्ध ग्रस्त विदेशी धरती पर फंसे भारतीयों को स्वदेश वापस लाने के लिए चलाया।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना:-

देश के किसानों की सहायता करने के लिए भारत सरकार ने किसानों के खातों में सीधे धन मुहैया कराने का प्लान बनाया। ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ के तहत हर साल 6,000 रुपए उन्हें प्रदान किए जाते हैं।

डिजिटल इंडिया:-

‘डिजिटल इंडिया’ केंद्र सरकार की बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धियों में शामिल है। पहले जहां बैंक से पैसे निकालने या फिर जमा करने के लिए लंबी लाइन लगाना पड़ती थीं, वहीं आज लोग अपने घर में बैठे-बैठे लाखों एक अकॉउंट से दूसरे अकॉउंट में भेज देते है। 2015 में NDA सरकार ने इसकी शुरुआत की। विपक्ष ने इसका भी जमकर विरोध किया था, और कहा था कि, ग्रामीण इलाकों और गरीब भारतीयों के बीच यह सफल नहीं होगा। लेकिन आज डिजिटल पेमेंट के मामले में भारत दुनिया के सबसे अग्रणी देशों में शामिल है। ‘डिजिटल इंडिया’ के कारण कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हुई।

आत्मनिर्भर भारत:-

मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में ‘मेक इन इंडिया’ पर फोकस किया। कोरोना वैक्सीन हो, वंदे भारत रेलगाड़ी हो या फिर भारतीय सेना का लड़ाकू विमान, भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ रहा है। ये इतिहास में पहली बार हो रहा है कि, भारत अब हथियारों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता, बल्कि दुनिया के 85 से अधिक देशों को भारत हथियार बेच रहा है। 

'हमारा अहसान याद है..', बीच सड़क पर पुलिस अफसर से भिड़ने लगे सपा नेता आज़म खान ! CO ने दिया करारा जवाब

राजनेता तो बहिष्कार करते रहेंगे! उन मजदूरों की सुनिए, जिन्होंने नया संसद भवन बनाया, दिन-रात जुटे रहे 60 हज़ार श्रमिक

लालू यादव की पार्टी ने 'ताबूत' से की नए संसद भवन की तुलना, लोग बोले- 9वीं फेल से और क्या उम्मीद...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -