कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान
कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान
Share:

नई दिल्ली: आखिरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी गुडन्यूज़ है। अब कर्मचारियों के वेतन में 40 हजार रुपये की बढ़ोतरी होने वाली है। दरअसल, सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि करने वाली है। AICPI के अब तक के आंकड़े के मुताबिक, 5 प्रतिशत डीए वृद्धि से पर्दा हट चुका है। किन्तु यदि मई का AICPI महंगाई आंकड़ा बढ़ता है तो कर्मचारियों के भत्ते (DA Hike) में 6 प्रतिशत वृद्धि कर सकती है। 

दरअसल, डीए में वृद्धि AICPI के आंकड़ों पर निर्भर करती है। AICPI सूचकांक में मार्च एवं अप्रैल 2022 में उछाल आया था जिससे 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढने पर कोई संदेह नहीं है। मतलब तब कर्मचारियों का डीए 34 प्रतिशत से बढ़कर 39 प्रतिशत हो जाएगा। किन्तु अब नए आंकड़े के अनुसार, कर्मचारियों के डीए में 6 प्रतिशत वृद्धि के चांसेज नजर आ रहे हैं। दरअसल, इस वर्ष जनवरी और फरवरी महीने के लिए AICPI  सूचकांक में गिरावट अवश्य देखी गई, मगर इसके बाद AICPI के आंकड़ों में वृद्धि हो रही है। जनवरी में 125.1, फरवरी में 125 और मार्च में एक अंक बढ़कर 126 पर आ गया। अब अप्रैल का भी आंकड़ा सामने आ गया है। अप्रैल के आए आंकड़ों के अनुसार, AICPI सूचकांक 127.7 पर आ गया है। इसमें 1.35 प्रतिशत की बढ़त हुई है, अब मई का आंकड़ा आने वाला है। यदि मई में भी इस आंकड़े में बढ़ोतरी होती है तो डीए में 6 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।

क‍ितनी हो बढ़ेगी सैलरी?
यदि सरकार 6 प्रतिशत डीए बढ़ाती है तब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 34 प्रतिशत से 40 प्रतिशत हो जाएगा। आइये देखते हैं देखते हैं कि अधिकतम और न्यूनतम बेसिक सैलरी में कितनी वृद्धि होगी। 

अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन:-
1- कर्मचारी की बेसिक सैलरी                    56,900 रुपये 
2- नया महंगाई भत्ता (40%)                      22,760 रुपये/माह
3- अब तक महंगाई भत्ता (34%)                19,346 रुपये/माह
4- कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                       22,760-19,346 = 3,414 रुपये/माह
5- सालाना सैलरी में इजाफा                       3,414 X12= 40,968 रुपये

न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन:-
1- कर्मचारी की बेसिक सैलरी                    18,000 रुपये 
2- नया महंगाई भत्ता (40%)                      7,200 रुपये/माह
3- अब तक महंगाई भत्ता (34%)                6120 रुपये/माह
4- कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                       7200-6120 = 1080 रुपये/माह
5- सालाना सैलरी में इजाफा                       1080  X12= 12,960 रुपये

देश के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, जानिए अपने शहर का हाल

MP में दिखा दुर्लभ 'सफेद कौआ', ऋषि के श्राप के कारण हुआ था काला

क्या T20 टीम से बाहर कर दिए जाएंगे कोहली-रोहित और राहुल ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -