फैंस के लिए खुशखबरी! 'Lock Upp' में होगी शहनाज गिल की एंट्री, बनेंगी शो की नई जेलर!
फैंस के लिए खुशखबरी! 'Lock Upp' में होगी शहनाज गिल की एंट्री, बनेंगी शो की नई जेलर!
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अदाकारा और सिंगर शहनाज गिल के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल जल्द ही करण कुंद्रा को बतौर जेलर 'लॉक अप' में रिप्लेस करती दिखाई देने वाली हैं। इस शो को कंगना रनौत होस्ट करती हैं। नई रिपोर्ट्स की मानें तो करण कुंद्रा अपने नए रियलिटी शो 'डांस दीवाने जूनियर्स' की शूटिंग में बहुत बिजी चल रहे हैं। ऐसे में वह 'लॉक अप' को अधिक वक़्त नहीं दे पा रहे हैं। जेलर का किरदार करण अच्छे से निभा रहे थे। दर्शक भी इन्हें पसंद कर रहे थे, किन्तु कमिट्मेंट्स के चलते उन्हें अब शो में शहनाज गिल रिप्लेस करेंगी। निर्माताओं ने शहनाज गिल को नया जेलर बनाने की योजना बनाई है। 

रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने शहनाज गिल को जेलर के किरदार के लिए पहली बार अप्रोच नहीं किया है। इससे पहले भी वह शहनाज गिल को इस किरदार के लिए अप्रोच कर चुके हैं, किन्तु शहनाज गिल के पास पहले के कुछ कमिट्मेंट्स थे जो उन्हें पूरे करने थे। ऐसे में शहनाज गिल ने इसके लिए मना कर दिया था। इस बार कंगना रनौत ने स्वयं शहनाज गिल से निवेदन किया है कि वह जेलर बनकर शो में दिखाई दिए। ऐसे में शहनाज ने कंगना की बात न टालते हुए उन्हें हां कह दी है। 

खबर के अनुसार, "कंगना रनौत के शो को बहुत जबरदस्त व्यूज प्राप्त हो रहे हैं। निर्माता इस बात से बहुत खुश हैं। कंगना बहुत ही जबरदस्त काम कर रही हैं। जब करण कुंद्रा बतौर जेलर बनकर शो का भाग बनें तो व्यूज और भी अधिक बढ़ गए। 'बिग बॉस 15' में ऑडियंस को करण कुंद्रा बहुत पसंद आए थे। करण का ऑर्गैनिक क्रेज है। करण ने लॉक अप की व्यूअरशिप में बहुत बड़ा श्रैय दिया है।"

एक हाथ में बच्चे को गोद लेने पर ट्रोल हुईं ये मशहूर अदाकारा, यूजर्स ने लगाई जमकर क्लास

हसीन वादियों में जबरदस्त अवतार में नजर आई रुबीना दिलैक, तस्वीरों से नजरें नहीं हटा पाएंगे आप

ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी होने के बाद छवि मित्तल ने शेयर किया पहला पोस्ट, बोली- 'बहुत दर्द...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -