चाहते हैं सुखी वैवाहिक जीवन तो इस दिशा में फेंक दें 11 गोमती चक्र
चाहते हैं सुखी वैवाहिक जीवन तो इस दिशा में फेंक दें 11 गोमती चक्र
Share:

गोमती च्रक का उपयोग कई लोग पूजा में करते हैं। इसको भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र का सूक्ष्म स्वरूप माना जाता है। जी हाँ और ऐसा माना जाता है जिस घर में गोमती च्रक होता वहां देवी लक्ष्मी का वास होता है। कहते हैं इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं ज्योतिष के अनुसार आप गोमती चक्र का इस्तेमाल करके कई तरह के उपाय भी कर सकते हैं। आज हम आपको इन्ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

वास्तु दोष दूर करने के लिए - घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए भी आप गोमती चक्र का इस्तेमाल करें। इसके लिए घर बनाते समय घर की नींव में 11 गोमती चक्र दबा दें। कहा जाता है इससे घर के वास्तु दोष दूर होते हैं। सकारात्मकता का संचार होता है।

शिक्षा के लिए - बच्चों की शिक्षा में एकाग्रता बढ़ाने के लिए सोमवार के दिन भगवान शिव को जल अर्पण के बाद 11 गोमती चक्र अर्पित करें। इसके बाद गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांध लें और बच्चों की पढ़ाई वाले कमरे में रखें। कहा जाता है इससे जरूर लाभ प्राप्त होता है।


सुखी वैवाहिक जीवन के लिए- दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए 11 सिद्ध गोमती चक्र को एक सफेद कपड़े में बांध लें। उसके बाद इस पोटली को दक्षिण दिशा में फेंक दें। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच आ रही परेशानियां दूर होती हैं।


करियर में सफलता के लिए - अगर आप बाहर किसी जरूरी काम के लिए जा रहें हैं या इंटरव्यू देने के लिए निकल रहे हैं तो 11 सिद्ध गोमती चक्र को अपनी जेब में रख लें। जी हाँ क्योंकि इससे आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी। इसी के साथ करियर में नए और बेहतरीन अवसर मिलेंगे।

जुलाई के महीने में हैं कौन-कौन से व्रत-त्यौहार, यहाँ देखिये पूरी लिस्ट

मंगलवार के दिन भूल से भी ना खरीदें यह सामान वरना शुरू हो जाएगी बर्बादी

आषाढ़ अमावस्या का व्रत रख रहे हैं तो जरूर पढ़े यह नियम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -