गोल्फ : अदिति अशोक ने जीता थाईलैंड एमेच्योर चैम्पियनशिप ख़िताब

बेंकॉक : भारतीय सबसे उच्च वरीयता प्राप्त महिला एमेच्योर गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक ने थाईलैंड एमेच्योर चैम्पियनशिप का खिताब हासिल किया है. दरअसल, बीते दिन आयोजित 81वीं सिंघला थाईलैंड एमेच्योर चैम्पियनशिप का ख़िताब जितने में सफल हो गई है। अदिति अशोक ने बहुत ही आसानी से पार-71 का कार्ड खेलकर जीत दर्ज की है। अदिति अशोक दूसरे दौर की समाप्ति के बाद पहले स्थान पर थीं। 

गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक ने वन ओवर 73 के कार्ड के साथ कुल टू अंडर 286 स्कोर प्राप्त किया है, खिलाड़ी अदिति अशोक की यह तीसरी अंतर्राष्ट्रीय जीत है। गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक भारतीय गोल्फ यूनियन की लेडीज आर्डर ऑफ मेरिट में सबसे पहले स्थान पर हैं। गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक ने जून में सेंट एंड्रयूज में सेंट रूल ट्रॉफी और पिछले महीने इंग्लैंड में लेडीज ब्रिटिश एमेच्योर स्ट्रोक प्ले चैम्पियनशिप का भी ख़िताब प्राप्त किया था।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -