रिश्वत ले-लेकर पुलिस अफसर ने बनाया सोने का बाथरूम, अब हुआ गिरफ्तार
रिश्वत ले-लेकर पुलिस अफसर ने बनाया सोने का बाथरूम, अब हुआ गिरफ्तार
Share:

दुनियाभर से आए दिन ऐसे-ऐसे मामले सामने आते हैं जो चौकाने वाले होते हैं। अब हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है कि सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरअसल इस मामले को रूस का बताया जा रहा है। यहाँ एक रूसी पुलिस अधिकारी के आलीशान घर की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखकर सभी के होश उड़े हुए हैं। आपको बता दें कि रूस के स्टावरोपोल एरिया के पुलिस कर्नल एलेक्सी सफोनोव पर उनके 35 अफसरों के साथ एक गिरोह चलाने का आरोप है।

इसी के साथ उन्हें रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आप सभी को बता दें कि कर्नल एलेक्सी सफोनोव ने अपने घर की टॉयलेट सीट को सोने से बनवाया है। यह भी बताया जा रहा है कि सफोनोव ने अपने घर के बाथरूम को बनाने में इतना पैसा खर्च किया है, जिसके बारे में सुनकर हर किसी के होश उड़ गए। जी दरअसल बाथरूम में एक डबल-एंडेड बाथ इक्विपमेंट और झूमर समेत कई महंगी चीजें लगाई गई हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट को माने तो एलेक्सी पर 1 करोड़ 89 लाख रुपए की रिश्वत वसूल करने का आरोप लगा है। यह रकम वह मोटर चालकों से जबरन वसूल लेते थे।

एलेक्सी सफोनोव ने अपने घर को बनाने में बड़ी-बड़ी बेशकीमती चीजों का इस्तेमाल किया है। जी दरअसल उनके किचन में संगमरमर के फर्श के साथ एक झूमर और सोने से बने पैटर्न वाली अलमारी भी रखी है। अब इस समय यह रूसी अफसर सभी जगह मशहूर हो रहा है और खबरें हैं कि अगर वह दोषी पाया जाता है तो उसे 8 से 15 वर्ष तक की सजा हो सकती है।

यहाँ दीवारों पर पत्नी की तस्वीर लगाने का है रिवाज, घर से ज्यादा हैं कारें

कृष्णा जिले में आज चलाया जाएगा "मेगा कोविड टीकाकरण अभियान।।।"

जलपल्ली नागरिक निकाय ने बकरीद के बाद मास की सड़न पर उठाया ये कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -