गोल्डन ग्लोबल रेस के हिस्सेदार कमांडर टामी तूफान में हुए घायल
गोल्डन ग्लोबल रेस के हिस्सेदार कमांडर टामी तूफान में हुए घायल
Share:

नई दिल्ली: गोल्डन ग्लोबल रेस में हिस्सा लेने गए भारत ​की ओर से कमांडर अभिलाष टामी तूफान में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें रेस्क्यू आपरेशन के जरिए ढूंढा जा रहा है। यहां हम आपको बता दें कि कमांडर अभिलाष टामी भारतीय नौसेना में फ्लाइंग अधिकारी हैं , वे  एक मात्र ऐसे भारतीय हैं जो इस रेस में हिस्सा ले रहे है। गोल्डन ग्लोब रेस दुनियाभर में एक नौकायन दौड़ है जो फ्रांस में आयोजित होती है। यह रेस फ्रांस से 1 जुलाई को आयोजित हुई थी, इसी रेस में कमांडर टामी हिस्सा ले रहे हैं।​जानकारी के अनुसार समुद्र की खराब परिस्थितियों की बजह से उनके जहाज का मस्तूल पलट गया था जिससे वह घायल हो गए हैं, इस वक्त वे दक्षिणी हिन्द महासागर में है। यह समुद्री स्थान आस्ट्रेलिया के पर्थ से करीब 1900 मील समुद्री दूरी पर स्थित है। वहीं बचाव कार्य के लिए आईएनएस समपुड़ा को रवाना किया गया है।

रक्षा प्रवक्ताओं ने आयोजकोें के हवाले से जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय नौसेना का एक नाविक घायल हो गया है वहीं फ्रांस के ली सेबल्स डी ओलोन से जारी खबर के मुताबिक समुद्र में जहाज का मस्तूल लगने से टामी घायल हुए हैं इसके अलावा समुद्र में तेज हवाओं और 14 मीटर तक उठ रही समुद्री लहरों से जहाज का मस्तूल पलट गया था। गोल्डन ग्लोब रेस में हिस्सा लेने के लिए गए टामी फिलहाल किस हालत में हैं यह कह पाना अभी मुश्किल है। भारत का प्रतिनिध्त्वि करने जा रहे टामी समुद्र के बीच फंसे है। 
खबरें और भी 

फिलीपींस में भारी तबाही मचाने के बाद अब चीन पहुंचा मांगखुत, चार लोगों की मौत

सेना में करियर बनाने का सुनहरा मौका, ऐसे मिलेंगी नौकरी

1 लाख 10000 रु वेतन चाहते है तो आज ही करें इंडियन नेवी में आवेदन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -