तेजी के कारण सोना-चांदी में मजबूती
तेजी के कारण सोना-चांदी में मजबूती
Share:

नई दिल्ली :  वैश्विक स्तर पर आई तेजी के कारण सोने-चांदी में मजबूती बनी रही है। ऐसा लगातार तीन सप्ताह से हुआ है, हालांकि अब गिरावट की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

सर्राफा बाजार के व्यापारियों ने बताया कि सोना 610 रूपये चढ़ गया है और इस कारण भाव 29,350 रूपये प्रति दस ग्राम रहा तो वहीं चांदी में भी 750 रूपये की बढ़ोतरी हो गई है। इसके चलते चांदी के दाम 41,200 रूपये प्रति किलोग्राम पर रहा।

बाजार विशेषज्ञों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 2.03 फीसद बढ़त के साथ रहा है। सोना मजबूती का मुख्य कारण अमेरिकी डाॅलर कमजोर होना बताया गया है। अमरीकी सोना वायदा भी 25.30 डॉलर की साप्ताहिक वृद्धि के साथ 1,197.30  डॉलर प्रति औंस पर रहा। गुरुवार को पीली धातु 1200 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गई थी। हालांकि वह उस स्तर पर टिक नहीं सकी। 

हॉलमार्किग के नए नियमों से बढ़ेगी देश में सोने की शुद्धता

6 किलो सोने के साथ महिला गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -