सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, जानिए ताजा भाव
सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, जानिए ताजा भाव
Share:

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भी गिरावट देखने को मिली है। घरेलू सर्राफा बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट आई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को सोने के दाम में 104 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से सोने की कीमत 48703 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। HDFC सिक्युरिटीज के अनुसार, वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट के चलत घरेलू बाजार में भाव में गिरावट आई है।

उल्लेखनीय है कि बीते सत्र में सोना 48,807 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। सोने के साथ ही चांदी के हाजिर भाव में भी सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। चांदी के भाव में 736 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 62,621 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। उल्लेखनीय है कि चांदी इससे पिछले सत्र में 63,357 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम पर बंद हुई थी।

कोरोना वैक्सीन के बाजार में आने से बाजार में उछाल है। वैक्सीन की उम्मीदों से ही अर्थव्यवस्था में भी सुधार के संकेत दिख रहे हैं। इसी वजह से दुनियाभर के बाजारों में सकारात्मक रुख दिख रहा है। निवेशकों का रुझाने एक बार फिर इक्विटी में बढ़ता नज़र आ रहा है, वहीं सोने की चाल उल्टी हो गई है। सोने से निवेशक दूर हो रहे हैं इस वजह से भी सोने के भाव बड़ी गिरावट देखी जा रही है और सोना लगातार सस्ता हो रहा है।

अब होगी डीजल की डोर टू डोर डिलीवरी, टाटा ग्रुप का नया स्टार्टअप

सोना का वायदा भाव चमका, चांदी हुई फीकी

आसमान पर पहुंचे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज के भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -