सोने-चांदी की कीमतों में क्या हुआ बदलाव, यहाँ जानें आज के भाव
सोने-चांदी की कीमतों में क्या हुआ बदलाव, यहाँ जानें आज के भाव
Share:

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबारी सप्ताह के पांचवें दिन यानी आज शुक्रवार को (29 अक्टूबर, 2021) सोने की कीमतें स्थिर है, यानी आज भी यह कल के भाव पर मिल रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें गिरावट आई है। आज, गोल्ड 49,180.00 रुपए प्रति 10 ग्राम है। दूसरी ओर, चांदी की चमक फिकी पड़ी है। एक किलो चांदी 0.36 फीसद की बढ़त के साथ 66,580.00 रुपए पर है। 

वहीं, दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 49,000.00 रुपए का 10 ग्राम बिक रहा है और एक किलो चांदी 66,340.00 रुपए में मिल रही है। मुख्य शहरों में गोल्ड की कीमतों पर निगाह डालें, तो दिल्ली में 22 कैरेट के गोल्ड का भाव 44,917 और 24 कैरेट सोने का भाव 49,000 है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,999 और 24 कैरेट सोना 49,090 का 10 ग्राम बिक रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड 44,935 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,020 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने का भाव 45,118 और 24 कैरेट 49,220 रुपए पर है। ये भाव प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।

बता दें कि, गोल्ड अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से लगभग 7020 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। बीते कई दिनों से सोने के दाम निरंतर बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। उस समय सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

यहाँ महज 50 रुपए में फुल हो जाएगी कार की टंकी... बेहद सस्ता है पेट्रोल

जानिए आज घटे या बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

1,159 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में भी आई भारी गिरावट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -