सोने के दामों ने फिर दिया झटका, चांदी के रेट में दर्ज की गई गिरावट
सोने के दामों ने फिर दिया झटका, चांदी के रेट में दर्ज की गई गिरावट
Share:

नई दिल्ली: त्योहारी मौसम में आभूषण निर्माताओं की तरफ से मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 700 रुपए मजबूत होकर दो सप्ताह से ज्यादा के उच्चतम स्तर 38,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के दबाव में चांदी 870 रुपए कमज़ोर होकर एक महीने से ज्यादा के निचले स्तर 46,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के मुताबिक, सोना हाजिर आज 8.05 डॉलर कमज़ोर होकर 1,497.15 डॉलर प्रति औंस रह गया। गुरुवार को भी इसमें दो फीसद की गिरावट दर्ज की गई थी। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 10.10 डॉलर कमज़ोर होकर 1,505.10 डॉलर प्रति औंस बोली गई। वैश्विक बाजार में चांदी हाजिर 0.29 डॉलर लुढ़ककर 17.52 डॉलर प्रति औंस पर रही। त्योहारी मौसम को देखते हुये स्थानीय बाजार में आभूषण निर्माताओं ने गोल्ड की खरीद बढ़ा दी है। इससे सोना स्टैंडर्ड 700 रुपए की उछाल के साथ लगाकर 11 सितंबर के बाद के उच्चतम स्तर 38,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है।

सोना बिटुर भी इतनी ही मजबूती के साथ 38,800 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 200 रुपए बढ़कर 30,300 रुपए के दाम पर रही। वैश्विक दबाव में चांदी में कमज़ोरी देखी गई। चांदी हाजिर 870 रुपए कमज़ोरी के साथ 46,250 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। यह 23 अगस्त के बाद का इसका निम्न स्तर है।

दिल्ली से टोरंटो के लिए शुरू हुई फ्लाइट, एयर इंडिया के कर्मचारियों ने ऐसे मनाया जश्न

निष्क्रिय हो सकता है आपका PAN कार्ड, 30 सितम्बर से पहले करलें ये काम....

इस नवरात्रि बाजार में आईपीओ ला सकती है आईआरसीटीसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -