आठ सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंची सोने की कीमतें, चांदी में आई मामूली गिरावट
आठ सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंची सोने की कीमतें, चांदी में आई मामूली गिरावट
Share:

नई दिल्ली: अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी में रही गिरावट के बीच स्थानीय जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए की बढ़त के साथ आठ सप्ताह के उच्चतम स्तर 40,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि चांदी में सात दिन की मजबूती के बाद 380 रुपए कमज़ोरी के साथ 47,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के मुताबिक, नए साल से पहले सुस्त कारोबार के बीच सोना हाजिर 1.60 डॉलर गिरकर 1,508.90 डॉलर प्रति औंस रह गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.90 डॉलर की कमज़ोरी के साथ 1,513.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया है कि नववर्ष से पूर्व कारोबार सुस्त रहने से सोने में हल्की गिरावट देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.06 डॉलर की बढ़त के साथ 17.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

स्थानीय बाजार में सोने में लगातार तीसरे दिन मजबूती रही। सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए की बढ़त के साथ 01 नवंबर के बाद के उच्चतम स्तर 40,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही मजबूती के साथ 39,950 रुपए प्रति दस ग्राम के दाम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,400 रुपए पर कायम रही। सोने के विपरीत चांदी में गिरावट दर्ज की गई। लगातार सात दिन चढ़ने के बाद इसके भाव घटे हैं। चांदी हाजिर 380 रुपए टूटकर 47,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

SBI लागू करने जा रही नया नियम, अब ATM से पैसे निकालने से पहले करना होगा ये काम

फिर रुलाएंगे प्याज़ के दाम, महाराष्ट्र में बारिश, तुर्की ने निर्यात पर लगाई रोक

वैश्विक बाजार में मांग के चलते सोने की कीमतों में बड़ा उछाल, 454 रुपए महंगी हुई चांदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -