खुशखबरी: इतने गिर गए सोने-चांदी के दाम, जानिए आज क्या है भाव
खुशखबरी: इतने गिर गए सोने-चांदी के दाम, जानिए आज क्या है भाव
Share:

नई दिल्ली: सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। अब ग्राहकों को रविवार के मुकाबले कम दाम में सोना और चांदी मिलेगा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, सोने में सोमवार को 233 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से देश की राजधानी दिल्ली में सोने का दाम 41,565 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। 

वहीं यदि चांदी की बात करें, तो सोमवार को चांदी के दाम में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी के भाव में 157 रुपये की कमी आई है। इस गिरावट के बाद चांदी का दाम 47,170 रुपये प्रति किलो हो गया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने बताया है कि सोमवार को वैश्विक बाजार में सोने के दाम में गिरावट के कारण भारत में सोने का दाम गिरा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम 233 रुपये कम हुआ है। चीनी नेशनल हेल्थ कमिशन के अधिकारी ने बताया है कि घातक कोरोनावायरस का उपचार हो सकता है, जिसके बाद ही इसके दाम गिरे हैं।  

अंतर्राष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो सोना 1,579 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.74 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इससे पहले शुक्रवार को सोने और चांदी के दाम में वृद्धि हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, सोने में शुक्रवार को 75 रुपये की बढ़त आई थी। इस बढ़त से देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,481 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था।

IMF का दावा, कोरोना वायरस के चलते गिरेगी पूरी दुनिया की GDP ग्रोथ रेट

Coronavirus ने किया चीन का बेड़ा गर्क, लेकिन भारत को इससे हो रहा फायदा, जानिए कैसे

Share Market: पहले दिन बढ़त के साथ खुला बाजार, Vodafone Idea के शेयर में आया उछाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -