कोरोना वायरस के चलते सोने की कीमतों में लगी आग, जानिए क्या है आज के भाव
कोरोना वायरस के चलते सोने की कीमतों में लगी आग, जानिए क्या है आज के भाव
Share:

नई दिल्ली: विदेशी बाजार में सप्ताहांत पर पीली धातु में रही बढ़त से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शनिवार को 400 रुपए की उछाल के साथ 42,470 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा। वैश्विक बाजार में शुक्रवार को बाद के कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में बढ़त रही थी। इसका प्रभाव आज यहां बाजार खुलने पर देखा गया।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सप्ताहांत पर सोना हाजिर 6.20 डॉलर की बढ़त के साथ 1,583.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.10 डॉलर की मजबूती के साथ 1,586.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया है कि कोरोना वायरस ‘COVID 19’ की चिंता में पूंजी बाजार में निवेशकों का भरोसा डगमगाया है। इसलिए वे सुरक्षित मानी जाने वाली सोने का रुख कर रहे हैं। वैश्विक बाजार में चांदी हाजिर भी 0.10 डॉलर की बढ़त के साथ 17.73 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 400 रुपए की मजबूती के साथ 42,470 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त के साथ 42,300 रुपए प्रति दस ग्राम के हिसाब से बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 31,000 रुपए पर कायम रही। चांदी हाजिर भी 400 रुपए की उछाल के साथ  47,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 281 रुपए की मजबूती के साथ 46,227 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली बीते दिवस के क्रमश: 970 रुपए और 980 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रहे।

कोरोनावायरस के चले सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल, जानिये क्या रहा आज का भाव

Vodafone Idea के कारोबार पर लटक रही है तलवार, एक लाख से भी ज्यादा लोग होंगे बेरोजगार

मोबाइल टैरिफ के फिर बढ़ सकते है दाम, AGR पर SC की सख्ती का असर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -