सोने के दाम में लगातार तीसरे दिन गिरावट, जानें क्या हो गया भाव
सोने के दाम में लगातार तीसरे दिन गिरावट, जानें क्या हो गया भाव
Share:

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय बाजारो में गिरावट के कारण भारतीय बाजारों में आज तीसरे दिन भी सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। दो दिनों की लगातार गिरावट के बाद MCX पर सोना वायदा 0.01 फीसदी लुढ़ककर 46,464 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा जबकि चांदी वायदा में 0.2 फीसदी की वृद्धि देखी गई और चांदी 66,300 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

बीते सत्र में सोना 0.41 फीसदी टूट गया, जबकि चांदी 1.3 फीसदी गिरी। इस साल में अब तक सोने में साढ़े तीन हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अमेरिकी बांड यील्ड और मजबूत डॉलर के बीच आज सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। सोने ने गत वर्ष अगस्त में 56,200 की रिकॉर्ड ऊंचाई दर्ज की थी। रिकॉर्ड स्तर से सोना 10 हजार रुपये सस्ता है। पिछले हफ्ते रुपया दो फीसदी से अधिक  गिर गया। 30 अगस्त 2013 के बाद से यह सबसे बड़ी सापाताहिक गिरावट है।

भारत विश्व का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से भारत वार्षिक 800 से 900 टन सोने का इम्पोर्ट करता है। बता दें कि लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

सीमेंस हेल्थकेयर ने विवेक कनाडे को प्रबंध निदेशक के रूप में किया नियुक्त

पेट्रोल, डीजल की कीमत में संशोधन के बाद 2 सप्ताह तक स्थिर रखा गया मूल्य

बाजार: आज होगी इन स्टॉक पर नज़र
  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -