जानिए आज क्या है आपके शहर में सोने-चांदी का भाव
जानिए आज क्या है आपके शहर में सोने-चांदी का भाव
Share:

शुक्रवार को सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। MCX एक्सचेंज पर भी सोने-चांदी के घरेलू वायदा दामों में गिरावट देखी जा रही है। MCX पर 5 जून, 2023 की डिलीवरी वाला सोना शुक्रवार दोपहर 137 रुपये की गिरावट के साथ 60,755 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वैश्विक स्तर पर भी सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली है। डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। 

वही शुक्रवार को चांदी के घरेलू वायदा भाव (Silver Price Today) में भारी गिरावट देखने को मिली है। 5 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी शुक्रवार दोपहर 1.03 फीसदी या 757 रुपये की गिरावट के साथ 73,051 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई। वैश्विक स्तर पर भी चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। सोने की वैश्विक कीमतों में शुक्रवार दोपहर गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.30 फीसदी या 6 डॉलर की गिरावट के साथ 2,014.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.24 प्रतिशत या 4.88 डॉलर की गिरावट के साथ 2,010.17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया।

घर बैठे ऐसे चेक करे भाव:-
आपको बता दें आप इन दामों को सरलता से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको केवल इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है तथा आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप नवीनतम दाम चेक कर सकते हैं। बता दें यदि अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की तरफ से एक ऐप पेश किया गया है। ‘BIS Care app’ से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं।

IPL 2023: शून्य पर विकेट गंवाया, अब लगी 10% पेनल्टी, राजस्थान के जोस बटलर पर क्यों हुआ एक्शन ?

इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में निकली वेकेंसी, ये लोग करें आवेदन

'हमें सूत्रों ने बताया कि, कर्नाटक चुनाव में साउथ अफ्रीका से मंगाई गई EVM..', कांग्रेस के आरोप पर ECI ने समझाई पूरी प्रक्रिया!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -