आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग के कारण सोने की कीमत में नजर आई गिरावट
आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग के कारण सोने की कीमत में नजर आई गिरावट
Share:

नई दिल्ली : विदेशों में कमजोर रुख और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग के कारण दिल्ली सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 100 रुपए की गिरावट के साथ 33,620 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के उठाव घटने से चांदी की कीमत भी 10 रुपए की हानि के साथ 38,090 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,333.90 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी गिरावट दर्शाता 14.85 डॉलर प्रति औंस रह गया। 

भारत सरकार ने लिया इन अमेरिकी वस्तुओं पर आयात शुल्क लगाने का निर्णय

ऐसा रहा आज का भाव 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली सराफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाले सोने के भाव 100-100 रुपए की गिरावट के साथ मश: 33,620 और 33,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। शनिवार को सोने का भाव 150 रुपए की गिरावट के साथ 33,720 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया था। बाजार सूत्रों ने सोने की कीमतों में गिरावट आने का कारण स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग घटने तथा कमजोर वैश्विक रुख को बताया।

शेयर बाजार पर भी असर डालेगी मानसून की रफ़्तार

इस तरह बढ़ी मांग 

इसी के साथ स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए गिरकर 33,620 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट लेकर 33,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही। चांदी में भी नरमी देखी गयी। चांदी हाजिर 10 रुपए उतरकर 38,090 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। चांदी वायदा 685 रुपए उतरकर 36,115 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिका रहा।

लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद आज स्थिर नजर आये पेट्रोल-डीजल के दाम

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 9 पैसे गिरा रुपया

शुरुआती कारोबार में नजर आई सेंसेक्स में गिरावट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -